Mainpuri By Election: अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल के छुए पैर, सैफई में एक मंच पर नजर आया यादव परिवार

Mainpuri By Election: अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल के छुए पैर, सैफई में एक मंच पर नजर आया यादव परिवार

mainpuri lok sabha by election: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट खाली हो गई है, जिसपर उपचुनाव होना है। उपचुनाव को लेकर मैनपुरी में सियासी माहौल गरमाया हुआ है। बीजेपी ने इस सीट को जीतने के लिए नेताओं की पूरी फौज मैदान में उतार दी है। वहीं, दूसरी तरफ डिंपल यादव को चुनाव जीताने के लिए पूरा यादव परिवार रविवार 20 नवंबर एक-साथ एक मंच पर नजर आया। इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल और रामगोपाल के पैर छुए।

Recommended Video

    Mainpuri By Election: Akhilesh Yadav ने भावुक हो Shivpal Yadav के छुए पैर | वनइंडिया हिंदी *Politics
    Akhilesh Yadav and Shivpal Yadav

    बता दें कि मैनपुरी सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ है और इस बचाने के लिए सपा ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। अब अखिलेश यादव को अपने चाचा और प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का भी साथ मिल गया है। इसी क्रम में रविवार 20 नवंबर को पूरा यादव कुनबा इटावा के सैफई में जुटा। सैफई में आयोजित एक जनसभा के दौरान अखिलेश यादव ने पीएसपी प्रमुख और चाचा शिवपाल सिंह यादव और रामगोपाल यादव के पैर छुए। अखिलेश और शिवपाल यादव को एक साथ देखकर इटावा के लोग जहां काफी खुश हैं।

    दरअसल, मैनपुरी और इटावा की राजनीति में रिश्ते काफी अहम भूमिका निभाते है, इस बात को शिवपाल यादव बखूबी जानते हैं। इसलिए वो अपने भतीजे अखिलेश यादव के साथ एक मंच पर आ गए है और उनका समर्थन डिंपल को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा कर सकता है। तो वहीं, बीजेपी को इस बात से झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिवपाल सिंह यादव के इस निर्णय पर खुशी भी जताई जा रही है और उन्हें उचित स्थान देने की मांग भी हो रही है।

    तो वहीं, सैफई की जनता को संबोधित करते हुए शिवपाल ने भारतीय जनता पार्टी को आड़ें हाथों लिया। उन्होंने कहा कि एक साथ मिलकर ही भाजपा को हराया जा सकता है। आज से ही हमें मिलकर काम करना है। कहा कि आपने कहा था कि 'एक हो जाओ, हम एक हो गए।' तो वहीं, अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, 'मैं सबसे पहले अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव को धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने कार्यकर्ताओं को बुलाकर महत्वपूर्व काम किया है। आने वाले चुनाव में बहुत महत्वपूर्ण बातें कही जा ही है। ये चुनाव महत्वपूर्ण परिस्थितियों में हो रहा है जब नेता जी हमारे बीच नहीं हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+