UP News: तांत्रिक और सोशल मीडिया का विज्ञापन ऐसे बन गया जानलेवा, मौत की हुई 'ऑनलाइन डिलीवरी'
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बागपत से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सपा नेता को तांत्रिक के चक्कर में पड़ना भारी पड़ गया। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है?
बागपत के एक सपा नेता ने सोशल मीडिया पर वजन कम करने की दवाई मंगाई। उसे खाते ही उनकी किडनी फेल हो गई। जिससे उनकी मौत हो गई। इससे पहले वो एक तांत्रिक के चक्कर में भी आए थे। तांत्रिक की भी भूमिका सामने आई है। परिजनों के मुताबिक नेता ने अपनी बीमारी के इलाज के लिए तांत्रिक से संपर्क किया था, जिसने उनकी बीमारी को ऊपरी साया बताकर उनसे लाखों रुपये ठग लिए।

दरअसल यह मामला बागपत के पुराना कस्बा इलाके का है। इस मामले में कई सवाल उठ रहे हैं, जैसे कि फेसबुक पर विज्ञापन के माध्यम से दवाई बेचने वाले लोगों की जांच क्यों नहीं की जा रही है। क्योकि इन भ्रामक विज्ञापन के चक्कर मे आकर लोग अपनी जान के साथ खिलवाड़ कर रहे है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications