Mahakumbh 2025: महाकुंभ में बनी ऐशो-आराम देने वाली 'डोम सिटी', जानिए कितना है एक रात का किराया
Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 की प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरूआत होने जा रही है। 12 साल में लगने वाले इस महाकुंभ की तैयारियां भी जोरों पर हैं। यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहद खास इंतजाम किए गए हैं, जिसे आपने पहले शायद न देखा हो और ना सुना होगा। जी हां..यहां यूरोपियन कल्चर पर एक सिटी बनाई गई, जिसका नाम है 'डोम सिटी'।
डोम सिटी में लक्जरी और आध्यात्मिकता का संगम देखने को मिलेगा। डोम सिटी इस तरह से बनाई गई कि आपको सब कुछ एक कमरे में मिल जाएगा, फिर चाहे वो निजी सुविधाएं हो या फिर महाकुंभ का खूबसूरत नजारा देखना हो। यहां बैठे-बैठे आप आसमान से हिल स्टेशन जैसा खूबसूरत दृश्य भी देख सकेंगे।

अगर आप प्रयागराज महाकुंभ में शामिल होने आ रहे हैं और फिर आपको लग्जरी स्टे भी चाहिए तो पैसा खर्च करना पड़ेगा। जी हां, जान लीजिए महाकुंभ में बनीं डोम सिटी में क्या है खास, इसमें सुविधाओं और एक रात के किराए के बारे में...
क्या है डोम सिटी में खास?
डोम सिटी यूरोपियन कल्चर पर 3 हेक्टेयर बनाई गई है और इस डोम सिटी में 44 बुलेटप्रूफ और फायरप्रूफ पारदर्शी डोम बनाए गए हैं। इन डोम्स की छत रिमोट से ऑपरेट होती है। जिसस आप राम में आसमान के चमचमाते तारों का नजारा ले सकते हैं। हर डोम को खूबसूरती से सजायागया है, जिसमें आधुनिकता और आध्यात्मिकता का अनूठा मेल नजर आता है।
ये भी पढ़ें: MP News: महाकुंभ के लिए रेलवे ने शुरू की विशेष ट्रेन, यात्रियों के लिए सीटों की उपलब्धता व वेटिंग स्थिति जानिए
लाखों में है डोम सिटी का किराया
महाकुंभ में बनाई गई इस डोम सिटी में रुकने का अनुभव किसी फाइव-स्टार होटल से भी ज्यादा खास है। यहां ठहरने का एक रात का किराया तकरीबन 91 हजार रुपए है। वहीं, खास स्नान वाले दिन 1 दिन का किराया एक लाख 11 हजार रुपए बताया जा रहा है। इसके साथ ही वुडन कॉटेज का किराया 41,000 से 61,000 रुपये तक है।
क्या-क्या सुविधाएं मिलेगी डोम सिटी में?
आपको एक डोम में एक बेड मिलेगा किंग साइज। इसके साथ ही आपको एक मिरर भी मिलेगा। साथ ही, एक टेबल लैंप और अटैच्ड टॉयलेट और बाथरूम भी मिलेगा। ओपन एयर स्पेस, जहां से गंगा और महाकुंभ की गतिविधियों के दर्शन होंगे। साथ ही यज्ञशालाएं, मंदिर, योग करने की जगह है। रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रम और भव्य आरती है।
ये भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: ICU वाटर एंबुलेंस से लेकर अस्पताल तक, जानें क्या है HMPV के खिलाफ महाकुंभ का मास्टर प्लान?












Click it and Unblock the Notifications