Maha Kumbh 2025: स्नान के लिए उमड़ी भारी भीड़, रेलवे की नई रणनीति से यात्रियों को मिलेगी राहत, जानें अपडेट

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ 2025 में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने झूंसी और प्रयागराज रामबाग स्टेशनों से बनारस, गोरखपुर, अयोध्या और अन्य स्थानों के लिए मेला विशेष ट्रेनें चलाई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधाओं के मद्देनजर नियमित अंतराल पर इन विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

शनिवार शाम 4 बजे तक इन स्टेशनों पर लगभग 2,23,785 यात्रियों का आवागमन हुआ और संख्या में और वृद्धि की संभावना है। रेलवे ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 52 नियमित और मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। आवश्यकतानुसार अतिरिक्त गाड़ियाँ भी चलाई जाएंगी, जिससे श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम हो सके।

maha-kumbh-2025-special-train

यात्रियों की सुविधा और भीड़ प्रबंधन के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल के साथ सुनियोजित व्यवस्था की गई है। यात्रियों को सुरक्षित रूप से गाड़ियों में बैठाकर रवाना करने के लिए रेलवे कर्मचारी पूरी मुस्तैदी से तैनात हैं। इसके अलावा, यात्रियों को समय पर गाड़ियों की जानकारी मिल सके, इसके लिए झूंसी और प्रयागराज रामबाग स्टेशनों पर 16 सहयोग काउंटर 24 घंटे कार्यरत हैं।

मेला स्पेशल गाड़ियों का संचालन

19 फरवरी को झूंसी और प्रयागराज रामबाग से 25 मेला स्पेशल गाड़ियों का संचालन बनारस, छपरा, गोरखपुर, अयोध्या और अन्य स्टेशनों के लिए किया जाएगा। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंडल रेल प्रबंधक/वाराणसी श्री विनीत कुमार श्रीवास्तव स्वयं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भीड़ प्रबंधन की 24 घंटे मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों की सहायता के लिए प्रयागराज रामबाग और झूंसी स्टेशनों पर 300 से अधिक टी.टी.ई. अपनी सेवा दे रहे हैं। यात्रियों को मेला स्पेशल गाड़ियों की सटीक जानकारी देने के लिए बहुभाषी घोषणा की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, बिना उचित कारण प्लेटफॉर्म पर भीड़ इकट्ठा न हो, इसके लिए रेगुलर निरीक्षण किया जा रहा है।

बनारस स्टेशन पर विशेष निगरानी

बनारस रेलवे स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अपर मंडल रेल प्रबंधक (ऑपरेशन) श्री राजेश कुमार सिंह, सहायक सुरक्षा आयुक्त श्री नागेन्द्र महादेव यादव और रेल सुरक्षा बल की टीम ने दोनों प्रवेश द्वारों, प्लेटफार्मों, फुट ओवर ब्रिजों, यात्री हॉल, खानपान स्टालों और सर्कुलेटिंग एरिया की कड़ी निगरानी की।

चिकित्सा सुविधा और सुरक्षा इंतजाम

मंडल के चिकित्सा विभाग ने 18 फरवरी को 527 बीमार यात्रियों को प्राथमिक उपचार दिया और 3 गंभीर मरीजों को रेफर किया। महाकुंभ मेला के दौरान अब तक 18,163 यात्रियों को चिकित्सा सुविधा दी गई और 83 गंभीर रोगियों को आगे के इलाज के लिए रेफर किया गया।

यात्रियों की सुविधा के लिए खोया पाया काउंटर, सहयोग काउंटर, फ़ूड स्टॉल, वॉटर बूथ, होल्डिंग एरिया, यात्री प्रतीक्षालय, मेडिकल कैंप, टिकट काउंटर, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट्स, व्हील चेयर और स्ट्रेचर जैसी व्यवस्थाएं की गई हैं।

रेल सुरक्षा बल, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड पूरी सतर्कता से कार्य कर रहे हैं। स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से एकीकृत कमांड सेंटर से हर हिस्से की निगरानी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+