Mahakumbh 2025 Stampede: क्या है संगम नोज? जहां मची भगदड़, जानिए इससे जुड़ी खास बातें
Mahakumbh 2025 Stampede: मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर आज प्रयागराज में भगद़ड़ की घटना हुई है, जिसमें अब तक 15 लोगों के मारे जाने की खबर है और कई लोगों के घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल हालात पर काबू पा लिया गया है और स्थिति नियंत्रण में हैं।
पीएम मोदी और सीएम योगी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। आपको बता दें कि ये हादसा 'संगम नोज क्षेत्र' पर हुआ जहां आज तड़के लोग स्नान के लिए जा रहे थे और आगे निकलने की होड़ में ये घटना घट गई।

आपको बता दें कि संगम नोज वो स्थान है, जहां पर यमुना नदी और मां सरस्वती का मिलन होता है, जो कि अदृश्य अवस्था में रहती हैं। ये क्षेत्र बहुत ज्यादा मानक और अलौकिक है। इसकी काफी ज्यादा मान्यता है, कहते हैं इस स्थान पर स्नान करने से इंसान के सारे पापों का नाश हो जाता है।
इस स्थान पर साधु-संत सबसे ज्यादा स्नान करते हैं, महाकुंभ में भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए इस बार इसके एरिया को बढ़ाया गया है। पहले यहां पर 50 लोगों के स्नान करने की व्यवस्था थी लेकिन अब वहां 2 लाख लोग प्रतिदिन स्नान कर सकते हैं लेकिन इतनी समुचित व्यस्था के बावजूद आज दर्दनाक हादसा हो गया।
क्या कहा सीएम योगी ने? (Mahakumbh 2025 Stampede)
इस घटना के सामने आते ही सीएम योगी ने मोर्चा संभाल लिया तो वहीं पीएम मोदी ने भी चार बार उन्हें फोन किया है और मामले पर नजर बनाए हुए हैं। मीडिया से बात करते हुए सीएम योगी ने कहा कि 'संगम नोज की ओर श्रद्धालुओं के आने से लगातार दबाव बना हुआ है।'
'अखाड़ा मार्ग पर बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश में कुछ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौनी अमावस्या का महूर्त कल रात से शुरू हुआ है, तब से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। प्रधानमंत्री अब तक चार बार स्थिति का जायजा ले चुके हैं।'
अमित शाह लगातार स्थिति की रिपोर्ट ले रहे: सीएम योगी
'केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी लगातार स्थिति की रिपोर्ट ले रहे हैं। प्रयागराज में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन भीड़ अभी भी काफी है। विभिन्न अखाड़ों के संतों ने विनम्रतापूर्वक कहा है कि श्रद्धालु पहले पवित्र स्नान करें और भीड़ कम होने पर अखाड़े पवित्र स्नान के लिए आगे बढ़ेंगे। संगम नोज, नाग वासुकी मार्ग और संगम मार्ग पर काफी भीड़ है। मैं श्रद्धालुओं से अपील करता हूं कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।'
श्रद्धालुओं को संगम की ओर जाने की जरूरत नहीं: सीएम योगी (Mahakumbh 2025 Stampede)
'पूरे कुंभ क्षेत्र में घाट बनाए गए हैं, श्रद्धालुओं को संगम की ओर जाने की जरूरत नहीं है। श्रद्धालुओं को अपने नजदीकी घाटों पर ही पवित्र स्नान करना चाहिए। हम घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित कर रहे हैं। रेलवे ने प्रयागराज क्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों से श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए विशेष ट्रेनें चलाई हैं।'












Click it and Unblock the Notifications