Mahakumbh 2025: इसरो ने शेयर की महाकुंभ टेंट सिटी की सुंदर तस्वीरें
Mahakumbh 2025: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने महाकुंभ नगर में महाकुंभ के लिए टेंट सिटी की सैटेलाइट इमेजस को शेयर किया है। हर 12 साल में आयोजित होने वाला यह भव्य आयोजन इन दिनों संगम किनारे लगा हुआ है, जहां हर रोज करोड़ों संख्या में स्नान कर रहे हैं।
यह समागम 13 जनवरी को शुरू हुआ और 26 फरवरी तक चलेगा। इसरो के बयान में ईओएस-04 (आरआईसैट-1ए) 'सी' बैंड माइक्रोवेव सैटेलाइट के उपयोग पर प्रकाश डाला गया है। सैटेलाइट इमेज से टेंट सिटी की बारे में पूरी जानकारी मिलती है।

तस्वीरें प्रयागराज की खूबसूरती को बयां करती है (Mahakumbh 2025)
इसरो की तस्वीरें प्रयागराज की खूबसूरती को बयां करती है। खास तौर पर, शिवालय पार्क को, जो कि 12 एकड़ में फैला है, https://www.nrsc.gov.in/ यानी कि National Remote Sensing Centre की वेबसाइट पर, अतिरिक्त समय श्रृंखला चित्र त्रिवेणी संगम में हुए परिवर्तनों को दर्शाते हैं।
आठ करोड़ से ज़्यादा तीर्थयात्री स्नान कर चुके (Mahakumbh 2025)
कुछ तस्वीरों में गंगा नदी का ज़ूम किया गया हिस्सा कार्यक्रम के दौरान बेहतर पहुंच के लिए बनाए गए अस्थायी पंटून पुलों को दर्शाता है। मालूम हो कि अब तक आठ करोड़ से ज़्यादा तीर्थयात्री पवित्र स्नान के लिए संगम पर आ चुके हैं।

यहां देखें इसरो की संगम वाली तस्वीरें: क्लिक करें












Click it and Unblock the Notifications