Arun Govil: टीवी के 'राम' क्यों बांट रहे हैं 'घर घर रामायण'? क्यों चुनी 22 जनवरी की तारीख?

Arun Govil: टीवी के 'राम' और मेरठ लोकसभा सीट से BJP सांसद अरुण गोविल ने आज हापुड़ में रामायण यानि की रामचरित मानस की किताबें बांटी। उन्होंने आज से 'घर घर रामायण' अभियान की शुरुआत की है। मीडिया से बात करते हुए अरुण गोविल ने इस बारे में कहा कि 'उन्होंने संकल्प लिया है कि वो 5 साल में 11 लाख श्रीरामचरितमानस बांटेंगे।'

'ये उनका एक सामाजिक और आध्यात्मिक मिशन है, जिसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है।' उन्होंने कहा कि से 'घर घर रामायण' अभियान के तहत वो लोगों को राम जी की बातों को देश की नई पीढ़ी को रूबरू कराना चाहते हैं।'

Arun Govil

उनका मानना है कि 'श्रीरामचरितमानस पढ़ने का असर देश, समाज पर पड़ेगा। देश के कण-कण में राम है और श्रीरामचरित मानस हमारी धरोहर है, जिसके बारे में हर किसी को जानना आवश्यक है।' उन्होंने अभियान के लिए प्रधानमंत्री मोदी को पत्र भी लिखा है।

'राम मंदिर की प्रतिष्ठा को एक साल पूरे हुए हैं' (Arun Govil)

उन्होंने आज से अपने अभियान की शुरुआत की है क्योंकि आज अयोध्या में राम मंदिर की प्रतिष्ठा को एक साल पूरे हुए हैं। अपनी मधुर मुस्कान और जीवंत अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले अरुण गोविल की एक झलक देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ आज हापुड़ में देखी गई।

रामानंद सागर के मशहूर शो 'रामायण' में राम की भूमिका से घर-घर लोकप्रिय हुए अरुण गोविल ने कहा कि 'वो 27 तारीख को महाकुंभ में स्नान करने जाएंगे, इस वक्त प्रयागराज में भव्य कुंभ मेला है, जहां जाना सौभाग्य है।'

'हमारे जीवन में 144 साल बाद सुखद संयोग आया है'(Arun Govil)

'हर किसी को इस धार्मिक समागम में भाग लेना चाहिए क्योंकि हमारे जीवन में 144 साल बाद सुखद संयोग आया है। संगम के पानी में जो अमृत है उसका लाभ हर किसी को लेना चाहिए, ये अलौकिक है।'

'सावन को आने दो'और 'सांच को आंच नहीं' से मिली लोकप्रियता मिली (Arun Govil)

12 जनवरी 1958 को मेरठ में जन्मे अरुण गोविल ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्मों से की। उन्होंने 1977 में रिलीज़ हुई फिल्म 'पृथ्वीवल्लभ' से डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने 'सावन को आने दो'और 'सांच को आंच नहीं' जैसी हिट फिल्मों में काम किया।

धारावाहिक 'रामायण' से घर-घर में मिली पहचान (Arun Govil)

लेकिन उन्हें सबसे बड़ी लोकप्रियता मिली रामानंद सागर के निर्देशन में बने धारावाहिक 'रामायण (1987)' से, इस धारावाहिक में उन्होंने भगवान राम का किरदार निभाया, जो भारतीय घरों में पूजा जाने लगा। उनकी सादगी और प्रभावशाली अभिनय ने दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी।

मोटिवशनल स्पीकर के रूप में भी बनाई पहचान (Arun Govil)

अरुण गोविल ने 'विक्रम और बेताल' जैसे धारावाहिकों में भी काम किया है। इसके अलावा, उन्होंने मराठी, भोजपुरी, और तेलुगु भाषाओं की फिल्मों में भी अभिनय किया। वो मोटिवशनल स्पीकर के रूप में भी जाने जाते हैं।

मेरठ से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीते ( BJP MP Arun Govil)

अभिनय की दुनिया में नाम कमाने के बाद अरुण गोविल ने राजनीति में भी अपनी रुचि दिखाई। वह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सदस्य बने और लोकसभा चुनाव 2024 में मेरठ से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा और विजयी हुए। अरुण गोविल की शादी अभिनेत्री श्रीलेखा गोविल से हुई है, उनके दो बच्चे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+