Mahakumbh 2025: माघ पूर्णिमा के दिन जा रहे हैं संगम, पढ़ लें प्रशासनिक एडवाइजरी, नहीं तो भीड़ में फंसना तय

Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में लोगों की भारी भीड़ जुट रही है। हर दिन करोड़ो लोग डुबकी लगा रहे हैं। जिस वजह से प्रयागराज जाने वाली सभी सड़कों पर भारी जाम लगा हुआ है। जगह-जगह गाड़ियां फंसी हुई है। लोग परेशान हो रहे हैं। वाराणसी, लखनऊ, रीवा से प्रयागराज आने-जाने वाले रास्तों में वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है।

इसी को देखते हुए प्रयागराज प्रशासन अलर्ट मोड आ गई है। 12 फरवरी को 5वां अमृत स्नान होना है अमृत स्नान के दिन लोगों को दिक्कत ना हो इसको लेकर प्रशासन ने एक्शन प्लान बनाए हैं।

Mahakumbh 2025

अमृत स्नान को लेकर प्रशासन अलर्ट

माघ पूर्णिमा स्नान से पहले मंगलवार (11 फरवरी 2025) को सुबह प्रशासन ने इलाके में 'नो व्हीकल' जोन घोषित कर दिया। श्रद्धालुओं के निजी और सार्वजनिक वाहन संबंधित मार्गों के पार्किंग स्थलों में खड़े करने के लिए कहा गया है। साथ ही कल्पवासियों के वाहनों को भी मेला क्षेत्र में प्रतिबंधित कर दी गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केवल आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा आज शहर में शाम पांच बजे से विशेष यातायात योजना लागू कर दी जाएगी।

ट्रैफिक एडवाइजरी के मुख्य बिंदु:

1. पूरे कुंभ मेला क्षेत्र में नो व्हीकल जोन

11 फरवरी, 2025 को सुबह 4:00 बजे से, आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं को छोड़कर पूरा मेला क्षेत्र में किसी भी गाड़ी को एंट्री नहीं मिलेगी।

2. स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए पार्किंग का प्रतिबंध

प्रयागराज के बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को 11 फरवरी को सुबह 4:00 बजे से ही शहर में एंट्री की अनुमति नहीं दी मिलेगी । इसके बजाय उन्हें शहर की सीमा के बाहर निर्धारित पार्किंग क्षेत्रों में रखा जाएगा। ये वाहन अमृत स्नान के बाद श्रद्धालुओं के लौटने के बाद तक पार्किंग में रहेंगे

3. प्रयागराज शहर में यातायात डायवर्जन

11 फरवरी, 2025 को शाम 5 बजे से, मेला क्षेत्र के साथ- साथ ही पूरे शहर में नो व्हीकल जोन रहेंगे। प्रयागराज शहर में केवल आवश्यक और आपातकालीन वाहनों को ही आने-जाने की अनुमति होगी।

4. कब तक ये प्रतिबंध रहेंगे लागू

ये प्रतिबंध 12 फरवरी, 2025 अमृत स्नान के बाद क मेला क्षेत्र से श्रद्धालुओं के बाहर निकलने तक लागू रहेंगे।

ये भी पढ़े Delhi Election Results: बुरी तरह फंसे केजरीवाल, ACB जल्द कर सकती है कार्रवाई, जानिए क्या है पूरा मामला?

रेलवे ने भी की विशेष व्यवस्था

प्रयागराज महाकुंभ के लिए रेलवे ने 8 रेलवे स्टेशनों पर सभी व्यवस्थाओं का ध्यान रखा है। राज्य प्रशासन के साथ मिलकर सब कुछ बहुत ही समन्वित तरीके से किया जा रहा है। कल (10 फरवरी 2025) प्रयागराज जंक्शन से 330 ट्रेनें रवाना हुईं और आज (11 फरवरी 2025) को भी ट्रेनें व्यवस्थित तरीके से चल रही हैं।

रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार विभाग के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने कहा, हमने संगम क्षेत्र के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर 13,000 से अधिक रेलवे कर्मियों को तैनात किया है। जरूरत के हिसाब से स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं।

ये भी पढ़े Delhi Airport से सफर करना हुआ मंहगा, दोगुना हुआ UDF, जानिए किन यात्रियों पर असर?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+