Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में 40-50 करोड़ लोगों के आने की उम्मीद, इस बार सुरक्षा बड़ा मुद्दा

Prayagraj Mahakumbh 2025: भव्य और दिव्य महाकुंभ आयोजित करने के लिए योगी सरकार की और से युद्धस्तर पर तैयारियां जारी है। इस बार 40 से 50 करोड़ लोगों के प्रयागराज में आने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा है, जिसको लेकर सभी स्तर पर पुख्ता तैयारियां की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक 30 दिसंबर तक सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएगी।

इस कड़ी में उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा मानव समागम है। इस बार महाकुंभ 2025 में करीब 40-50 करोड़ लोगों के आने की उम्मीद है। प्रशासन के सभी विभागों के साथ-साथ पुलिस विभाग भी इसी हिसाब से व्यवस्थाएं कर रहा है।

Prayagraj Mahakumbh

अंतर-जिला सीमाओं से होगी जांच शुरू

उन्होंने कहा कि हम अंतर-जिला सीमाओं से अपनी जांच शुरू करेंगे। फिर जोनल स्तर पर जांच की जाएगी। हम अपनी सीसीटीवी व्यवस्थाओं में एआई और अन्य हाई-टेक तकनीकों को शामिल करेंगे। इस दौरान सभी असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी।

एक साल से महाकुंभ की तैयारियों में

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि राज्य सरकार पिछले एक साल से महाकुंभ 2025 की तैयारियों में जुटी है। राज्य सरकार ने 6,000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें से कुछ महाकुंभ बजट से हैं और कुछ विभागीय बजट से हैं। परियोजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है और वे अपने अंतिम चरण में हैं। इस बार सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा है। इसलिए साइबर और भौतिक सुरक्षा के लिए उचित व्यवस्था की जा रही है। 30 दिसंबर तक व्यवस्थाएं पूरी कर ली जानी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि पूरा कुंभ मेला प्लास्टिक मुक्त होगा। प्रयागराज के आसपास के जिलों जैसे वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और मिर्जापुर में विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी के कॉरिडोर को विकसित किया गया है। इन स्थानों पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे, इसलिए आसपास के इन महत्वपूर्ण जिलों के प्रशासन को भी कहा गया है कि वे भी पूरी तरह से तैयार रहें। मालूम हो कि महाकुंभ का शुभारंभ 13 जनवरी 2025 को पौष पूर्णिमा स्नान से होगा। यह उत्सव 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के साथ अंतिम स्नान के साथ संपन्न होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+