Maha Kumbh 2025: क्यों फूट-फूटकर रोईं 'सबसे सुंदर साध्वी'? शांभवी पीठाधीश्वर ने फिर दिया बड़ा बयान

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ 2025 से जुड़ा एक बड़ा विवाद सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। वायरल साध्वी कही जाने वाली हर्षा रिछारिया ने इंस्टाग्राम पर रोते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है और महाकुंभ से लौटने का ऐलान किया है।

हर्षा का कहना है कि कुछ साधु-संतों के व्यवहार और ट्रोलिंग के कारण वह महाकुंभ छोड़ने पर मजबूर हुई हैं। रोते हुए उन्होंने कहा, आप सभी को पाप लगेगा। आप लोगों ने एक लड़की को सनातन धर्म के मार्ग से भटकाकर उसे कुंभ से भगाने का काम किया है।

Maha Kumbh 2025 Why most beautiful Sadhvi

हर्षा रिछारिया खास तौर पर शांभवी पीठाधीश्वर आनंद स्वरूप महाराज को लेकर बोल रही हैं। फूट-फूट कर रोते हुए उन्होंने कहा कि शर्म आनी चाहिए, एक लड़की जो धर्म को जानने के लिए आई थी, सनातन संस्कृति को जानने के लिए आई थी। आपने उसे इस लायक भी नहीं छोड़ा कि वह पूरे कुंभ में रुक पाए।

हर्षा वीडियो में आगे यह करते हुए सुनी जा रही हैं कि इसके पुण्य का तो हमें नहीं पता लेकिन पाप जरूर लगेगा। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि यह जो आनंद स्वरूप जी हैं इनको पाप इस चीज का जरूर लगेगा। अब हर्षा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रोकना मेरा कर्तव्य- शांभवी पीठाधीश्वर

हर्षा के इस बयान पर शांभवी पीठाधीश्वर आनंद स्वरूप महाराज ने कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा, "तुम्हारे जैसी कई लाख लड़कियां आई हैं। मैंने किसी को कुछ नहीं कहा। लेकिन अगर कोई गलत रास्ते पर जा रहा है तो मेरा कर्तव्य है उसे रोकना। तुम आचार्य रथ पर सवार होकर मीडिया को बयान दे रही थीं। यह धर्म के विरुद्ध है।"

उन्होंने आगे कहा कि धर्म की रक्षा के लिए गलत कार्य करने वालों को रोकना उनका कर्तव्य है। अगर तुमने भगवा वस्त्र पहनकर धर्म का मजाक बनाया है, तो तुम्हें सच बताना मेरा काम है। इसमें बुरा मानने की जरूरत नहीं है। आनंद स्वरूप महाराज ने वीडियो में हर्षा की मां के बयान का भी जिक्र किया।

देखें हर्षा का Video-

उन्होंने कहा कि हर्षा की मां ने बताया कि अगले महीने उनकी शादी है। महाराज ने साफ किया कि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन उन्होंने भगवा वस्त्र और सनातन धर्म का अपमान सहने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, "धर्म और तिरपुंड, तिलक का मजाक बनाना मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा। कोई भी व्यक्ति जो धर्म का उल्लंघन करेगा, उसे रोकना मेरा धर्म है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+