महाकुंभ की समाप्ति पर हिट हुई रश्मि-संजीव की जोड़ी, 37 साल बाद मिले सहपाठी ने यूं लुटाया प्यार, देखें VIDEO
Maha Kumbh 2025 End: यूपी के प्रयागराज में 13 जनवरी 2025 से चल रहा महाकुंभ मेला 26 फरवरी 2025 को समाप्त हो गया। आज महाशिवरात्रि के मौके पर आखिरी शाही स्नान करने आस्था का सैलाब उमड़ा। महाकुंभ मेला 2025 प्रयागराज के समापन पर संजीव कुमार सिंह व रश्मि गुप्ता की कहानी सामने आई है।
दरअसल, संजीव कुमार सिंह व रश्मि गुप्ता एक ही स्कूल में पढ़ा करते थे। आगे की पढ़ाई पूरी करने के बाद दोनों ही अपनी-अपनी लाइफ में व्यस्त हो गए थे। कभी एक-दूसरे से नहीं मिल पाए। अब महाकुंभ मेला 2025 में 37 साल बाद पुलिसकर्मी संजीव-टीचर रश्मि की मुलाकात हुई तो पढ़ाई के दौरान की यादें जवां हो गई।

संजीव कुमार सिंह व रश्मि गुप्ता की 37 साल बाद वाली मुलाकाल का वीडियो (Sanjeev Kumar Singh and Rashmi Gupta Video)
संजीव कुमार सिंह व रश्मि गुप्ता ने अपनी 37 साल बाद वाली इस मुलाकाल का वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इंस्टग्राम पर motivational_shayari18 नाम के अकाउंट से वीडियो 'वक्त की बात है, जिन्हें हम जरा भी पसंद नहीं थे, वो आज भी हमें पसंद करते हैं' शायरी के साथ शेयर किया गया है।
रश्मि गुप्ता वर्तमान में केकेवी डिग्री कॉलेज लखनऊ में टीचर
वायरल वीडियो में संजीव कुमार सिंह कहते हैं कि 'मैं और रश्मि साल 1988 में डिग्री कॉलेज में क्लासमेट थे। उस समय के बाद आज महाकुंभ में इनसे मुलाकात हुई है। रश्मि गुप्ता वर्तमान में केकेवी डिग्री कॉलेज लखनऊ में टीचर हैं। मैं इनसे पूछना चाहूंगा कि इनको यहां आकर कैसा लगा?
संजीव कुमार स्कूल टाइम में बहुत सीधा-साधा था-रश्मि गुप्ता
VIDEO में सहपाठी संजीव कुमार सिंह के सवाल के जवाब में रश्मि गुप्ता कहती हैं कि 'बहुत अच्छा अनुभव रहा है। यहां की व्यवस्थाएं बहुत अच्छी लगीं। संजीव ने हमारे लिए अच्छी व्यवस्थाएं करवाईं। यह संजीव हमारे साथ पढ़ता था तब बहुत चुप-चुप रहता था। बहुत सीधा-साधा था। आज आपकी पर्सनालिटी बहुत बढ़िया हो गई है। मिलकर बहुत अच्छा लगा।'
उस समय रश्मि गुप्ता व इनकी दोस्त हमें नहीं डालती थी घास-संजीव कुमार सिंह
रश्मि गुप्ता ने सहपाठी संजीव कुमार सिंह की वर्तमान पर्सनालिटी के बारे में कहा तो संजीव कुमार बोले कि 'भाई! ये बताओ आदमी जवानी में खूबसूरत अच्छा लगता है। बुढापे में कौन लगता है। हमारी उम्र 55 साल से अधिक हो गई है। अब ये हमारी तारीफ कर रही हैं। अगर इस महिला मंडली में पढ़ते समय हमारी तारीफ की होती तो शायद हमारे दिन बहुत अच्छे गुजरे होते। उस समय तो इन्होंने हमें बिल्कुल भी घास नहीं डाली। इनकी पूरी महिला मंडिल गैंग हमें नमस्ते-गुड मॉर्निंग भी नहीं किया करती थीं। अब ये हमारी बड़ी तारीफ कर रही हैं। मैं मानता हूं कि यह झूठी तारीफ है। इसे स्वीकार करता हूं और झूठी तारीफ के लिए धन्यवाद बोलता हूं।'
अब हमें मोहब्बत से जलील से किया जा रहा-संजीव कुमार सिंह
संजीव कुमार को बीच में टोकते हुए रश्मि गुप्ता बोलीं कि वक्त के साथ-साथ मैच्योरिटी आ जाती है। इस पर संजीव कुमार सिंह कहते हैं कि तब हम भोंदू थे। हमें कुछ नहीं पता था। अब हम मैच्योर हो गए हैं। वैसे भी रश्मि गुप्ता टीचर हैं। इनकी इस बात को भी स्वीकार करते हैं। साथियों, देखिए, एक तो बहुत सालों बाद महाकुंभ मेले में मुलाकात हुई है और कितनी ही मोहब्बत से जलील से किया जा रहा है। बहुत बहुत धन्यवाद। टीचरों की इसी अदा पर तो हम फिदा हैं।
बता दें कि संजीव कुमार सिंह वर्तमान में उत्तर प्रदेश पुलिस में कंधे पर तीन स्टार वाले अफसर हैं। संजीव और रश्मि के इस वायरल वीडियो के बैकग्राउंड में अग्निशमन मुख्यालय महाकुंभ प्रयागराज दिखाई दे रहा है।












Click it and Unblock the Notifications