11 घंटे बाद खत्म हुआ लखनऊ एनकाउंटर, ISIS आतंकी सैफुल मारा गया
आपको बता दें कि एटीएस के 20 कमांडो सर्च ऑपरेशन में लगे थे। मारे गए आतंकी का आईएसआईएस के खुरासाम मॉड्यूल से कनेक्शन था।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आतंकियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन खत्म हो गया है। ATS ने ISIS आतंकी सैफुल्लाह को मार गिराया है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर दलजीत चौधरी ने इस बात की पुष्टि की है। आपको बता दें कि पुलिस आतंकी को जिंदा पकड़ने की हर मुमकिन कोशिश कर चुके थे। एटीएस के आईजी ने बताया कि पहले कैमरे में दो आतंकियों के घर में होने का शक था लेकिन अंदर जाने पर एक ही आतंकी वहां मौजूद था।

आतंकी की पहचान सैफुल के रूप में की गई जो आईएसआईएस से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। पुलिस अब ठाकुरगंज के हाजी कॉलोनी स्थित उस घर में तलाशी अभियान चला रही है। आपको बता दें कि एटीएस के 20 कमांडो सर्च ऑपरेशन में लगे थे। मारे गए आतंकी का आईएसआईएस के खुरासाम मॉड्यूल से कनेक्शन था। यूपी एटीएस ने सुबह मध्य प्रदेश में एक ट्रेन में हुए धमाके के बाद हुई पड़ताल में मिले इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की। देखें PICS: लखनऊ में ISIS आतंकियों से कैसे मोर्चा ले रही है ATS
1 आतंकी और 11 घंटे का एनकाउंटर
कमांडो आपरेशन 4 बजे शाम को शुरू हुआ और लगभग 11 घंटे बाद एक आतंकी को मार गिराया गया। बताया जा रहा है की मध्य प्रदेश पुलिस के इनपुट पर ठाकुरगंज में संदिग्ध आतंकी के ठिकाने को घेरा गया था और सरेंडर से इनकार के बाद एटीएस ने उसके कमरे में आंसू गैस के गोले छोड़े। संदिग्ध को बेहोश कर ज़िंदा अरेस्ट करने के लिए एटीएस ने स्मोक अंदर डाला। मगर उसके बाद आतंकी ने फायरिंग शुरू कर दी। कमांडो कार्यवाही के वक्त मुठभेड़ के दौरान एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर हाईअलर्ट कर दिया गया था और सुरक्षा के बंदोबस्त तेज , सघन तलाशी भी शुरू कर दी गयी थी।












Click it and Unblock the Notifications