लखनऊ: हॉस्टल की लड़कियां चला रही थीं सेक्स रैकेट, ऑनलाइन होती थी बुकिंग

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के चिनहट के मानस गार्डन के नजदीक एक हॉस्टल में छापे के बाद पुलिस ने हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। ऑनलाइन चल रहे इस हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने हॉस्टल से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान बरामद की है, जिसे देख पुलिस की भी आंखे फटी रह गईं। इनमें से कई लड़कियां बीबीडी कॉलेज समेत लखनऊ के कॉलेजों की हैं जो महंगे शौक पूरा करने के लिए इन कामों में शामिल थीं।

छापेमारी की सूचना पर आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। हॉस्टल में पुलिस पहुंचने की सूचना मिलते ही वहां भगदड़ मच गई। छापेमारी के दौरान 5 युवक और 3 युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिली है। इनमें से कुछ ने तो कपड़े पहन लिए कुछ ऐसे ही भाग खड़े हुए।

पुलिस को हॉस्टल के कमरों से भारी मात्रा में अपत्तिजनक सामग्री, एक पिस्टल, अश्लील साहित्य और काफी कुछ बरामद हुआ है। पुलिस ने होटल से चार लोगों को हिरासत में लिया और थाने लेकर गई। इनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक महंगे शौक पूरे करने के लिए लड़कियां पढ़ाई के साथ सेक्स रैकेट भी चलाती थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+