VIDEO: बीच सड़क डिवाइडर पर ही अश्‍लील हरकत करने लगा कपल, महिला ने उतार दिए आधे कपड़े और फिर...

मुंबई। देश की औद्योगिक राजधानी मुंबई मुंबई के मरीन ड्राइव में उस वक्‍त बेहद अजीब स्थिति उत्‍पन्‍न हो गई जब व्‍यस्‍त सड़क के बीच लगे डिवाइडर पर एक विदेशी युवक और लड़की अश्लील हरकत करते नजर आए। पुलिस को बीच आ कर उन्हें रोकना पड़ा। पुलिस का कहना है कि लड़की मानसिक रूप से अस्थिर है। मामला बुधवार सुबह का है, सड़क पर भारी संख्या में लोग मौजूद थे। उसी भीड़ में से किसी ने इसका वीडियो बना लिया और अब वो वायरल हो गया है। पुलिस के मुताबिक वीडियो मिलने के बाद उन्होंने गुरुवार सुबह 11:45 पर एक महिला को अर्ध नग्न अवस्था में घूमते देखा। जब उन्होंने उससे पूछा कि वो कहां से है और उसका क्या नाम है तो वह उन्हें गुमराह करने लगी। पुलिस ने उससे यह भी पूछा कि वह मरीन ड्राइव पर क्या कर रही थी तो उसने उस सवाल का भी कोई जवाब नहीं दिया जिसके बाद उसे पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

नाम पूछने पर कभी बताया किरन तो कभी रुबिना

नाम पूछने पर कभी बताया किरन तो कभी रुबिना

जोन एक के डीसीपी डॉक्टर मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि महिला को थाने लाकर उससे पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि जब वह उसका नाम पूछ रहे थे तो वह बार बार अपना नाम बदल रही थी। पहले वह अपना नाम कैथेरीन बता रही थी, बाद में रुबिना बताने लगी और कुछ देर बाद कहने लगी कि उसका नाम किरन है।

गोवा में मिले थे दोनो

गोवा में मिले थे दोनो

लंबे दिन चली खोज के बाद उसके साथ जो आदमी था उसे भी छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। डीसीपी ने आगे बताया कि उन्होंने वीडियो क्लिप दिखाते हुए उससे पूछताछ की, जिसमें उसने मान लिया कि वीडियो में जो आदमी उस महिला के साथ है वह वही है। उन्होंने बताया कि वीडियो देखने के बाद वह आदमी हैरान हो गया और पूछने लगा कि वीडियो किसने बनाया है। व्यक्ति ने पूछताछ में बताया है कि वह उस महिला को सात दिन से जानता है। वह दोनों गोवा में मिले थे जिसके बाद वह मुंबई आ गए।

रूस का रहने वाला है शख्‍स, वापस भेजने की तैयारी

उसने अपना नाम इगोर इलैक्सी टर्सकी (35) बताया । उसका कहना है कि वह रूस से है और तीन साल पहले ही भारत आया है। फिलहाल पुलिस उसके वीजा डीटेल्स चेक कर रही है और उसे भारत से वापस भेजने की तैयारी की जा रही है। वीडियो देखें और नीचे दिए कमेंट बॉक्‍स में अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+