लखनऊ: प्राइमरी स्कूल में पिछले 40 सालों से रखे बैग में मिला गोलियों का जखीरा
लखनऊ। लखनऊ के एक प्राइमरी स्कूल में बैग में देशी बंदूक और गोलियां मिलने से हड़कम्प मच गया। हजरतगंज के नरही में स्थित स्कूल में बंद पड़े एक कमरे में रखे बैग में गोली-बंदूक का इतना बड़ा जखीरा मिलने से पुलिस भी हैरान रह गई। प्रारंभिक पूछाताछ में मिली जानकारी के मुताबिक ये कमरा पिछले तकरीबन 40 सालों से बन्द था जिसे आज सफाई के लिए खोला गया था। स्कूल के अध्यापकों ने देखते ही इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बंदूक और गोलियों से भरे बैग को कब्जे में ले लिया है और इस बात की जांच में जुट गई है कि आखिर इन्हें स्कूल में कौन और कब लाया। बताया यह भी जा रहा है कि इन गोलियों में से कुछ नकली हैं। जिस कमरे में यह गोलियां रखी हुई थी, वहां पर कई और सामना सालों से बंद पड़ा हुआ है। गोलियों की जानकारी जैसे ही बच्चों और स्कूल के अन्य शिक्षकों तक पहुंची तो उनके बीच दहशत का माहौल देखा गया। अधिकरत इनमें से डरे और सहमे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications