Lucknow News: यूपी में 167 पुलिस उपाधीक्षकों व 3 IAS अधिकारियों के तबादले
UP News: उत्तर प्रदेश योगी सरकार ने मंगलवार शाम बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं जबकि इसके साथ ही 3 आईएएस (IAS) अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं। योगी सरकार ने 167 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले कर दिए है।

आईएस ट्रांसफर लिस्ट में अजय कुमार गौतम ज्वाइंट मैजिस्ट्रेट कानपुर को CDO इटावा की जिम्मेदारी सौंपी गई है तो वहीं अभिषेक कुमार (IAS 2020) ज्वाइंट मैजिस्ट्रेट जालौन को CDO हापुड़ बनाया गया है। इसके अलावा 2011 आईएएस बैच के अधिकारी पुलकित खरे ग्रेटर नोएडा को प्रतीक्षारत किया गया है।
लखनऊ में 4 एडीसीपी में भी कुछ तबादले हुए हैं। एडीसीपी विश्वजीत श्रीवास्तव प्रोटोकॉल का साथ पश्चिमी जोन का चार्ज भी देखेगे। एडीसीपी जया शांडिल्य महिला अपराध के साथ प्रोटोकॉल का काम देखेगी। कृपा शंकर को एडीसीपी हाईकोर्ट सुरक्षा बनाया गया। एडीसीपी अशोक कुमार को हाईकोर्ट सुरक्षा से मुख्यालय अपराध शाखा भेजा गया है।
यूपी में मंगलवार देररात को एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। योगी सरकार ने बड़ी संख्या में पुलिस उपाधीक्षकों के ट्रांसफर कर दिए है। अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) की ओर से जारी लिस्ट में 167 पुलिस उपाधीक्षकों के नाम हैं।












Click it and Unblock the Notifications