Lucknow news: घर में चल रही थी पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 की मौत और कई के मलबे में दबे होने की आशंका
Lucknow news: लखनऊ में घर के अंदर पटाखा फैक्ट्री चलाने का एक मामला सामने आया है। डंबा क्षेत्र के बेहटा गांव में मौजूद पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में चार लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ये चारों लोग एक ही परिवार के हैं। कुछ लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है और रेस्क्यू चलाया जा रहा है। विस्फोट रविवार की सुबह हुआ जिसके बाद आसपास के लोगों को घर के अंदर ही पटाखा फैक्ट्री चलाने की जानकारी हुई। बता दें कि घर के अंदर विस्फोटकों, ज्वलनशील पदार्धों को बनाने पर सख्त पाबंदी है।
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, धमाका इतना तेज था कि आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। इस हादसे का सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है और अधिकारियों को तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन का निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि परिवार के लोग ही मिलकर घर में पटाखा बनाने का काम करते थे।

Lucknow news: एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत
इस हादसे में मृतकों की पहचान पटाखा व्यवसायी आलम, आलम की पत्नी और आलम के दो बेटे के रूप में हुई है। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से आसपास पूरे इलाके में मातम पसर गया है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम रेस्क्यू में जुटी है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, मलबे में से लोगों को निकालने का काम जारी है। कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है और प्रशासन को आशंका है कि मृतकों की संख्या में इजाफा भी हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Lucknow News: 400 किमी साइकिल यात्रा, 100 से अधिक CCTV का सुराग, प्रेमानंद महाराज से मिलने छात्र की अनोखी जिद
स्थानीय लोगों ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि घर में पटाखा फैक्ट्री चलाने के बारे में हमें स्पष्ट जानकारी नहीं थी, लेकिन पहले भी एकाध बार छोटे-मोटे धमाकों की आवाज सुनी थी। इसके बाद सुरक्षा को लेकर हमने अपनी शंका जाहिर की थी। पुलिस जांच टीम ने कहा कि फिलहाल रेस्क्यू किया जा रहा है। इसके बाद आगे की जांच की जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़ें: UP News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे हादसे में ACM Rajesh Jaiswal का निधन, प्रशासनिक हलकों में शोक की लहर












Click it and Unblock the Notifications