Lucknow News: बहनों को मारने से पहले अरशद ने उनके साथ किया था 'ये काम', पिता भी था साथ, आ गई PM रिपोर्ट
Lucknow News: नए साल के पहले दिन प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक साथ पांच लोगों की हत्या ने सबको दहला दिया। हत्याकांड किसी और ने नहीं बल्कि महिला के बेटे और उसके पति द्वारा अंजाम दिया गया था। इस मामले में महिला और उसकी चारों बेटियों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण भी स्पष्ट हो गया है। इस मामले में जो सच्चाई सामने आई है, उसे सुनकर लोग हैरान है। बताया जा रहा है की हत्या करने के दौरान अरशद ने अपनी तीन बहनों के साथ कुछ ऐसा किया था जिसे सुनकर लोगों की रूह कांप जा रही है।

तीन घंटे में हुआ पोस्टमार्टम
बृहस्पतिवार को चार डॉक्टरों की टीम ने महिला और उसकी चार बेटियों का पोस्टमार्टम किया। पूरा पोस्टमार्टम वीडियो ग्राफी के दौरान किया गया और पोस्टमार्टम करने में 3 घंटे लगे। इस दौरान अरशद और उसके पिता की करतूत भी उजागर हुई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अंदाजा लगाया जा रहा है कि आसमा और उसकी बेटी आलिया की पहले हत्या की गई। इस दौरान कमरे में सो रहे अरशद और उसके पिता बदर ने पहले आसमा और आलिया की हत्या की।
क्योंकि दोनों की मौत दम घुटने से हुई है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि पिता-पुत्र ने ही दोनों का गला घोंटा होगा और गला दबने से ही दोनों की मौत हुई होगी। इसके अलावा दोनों के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले हैं।
तीन बहनों के साथ की गई थी बर्बरता
पोस्टमार्टम रिपोर्ट की माने तो आसमां और उसकी बेटी आलिया की मौत दम घुटने से हुई थी इसके अलावा उसकी तीन बेटियों के दोनों हाथों की नसों को काट दिया गया था। इसके अलावा सबसे बड़ी बेटी अल्शिया का गला भी रेता गया था।
ऐसी भी संभावना है कि हत्या से पहले अरशद और उसके पिता ने सभी लोगों को जहरीला पदार्थ खिला दिया होगा। जहरीला पदार्थ खिलाने के बाद जब आसमां और उसकी चारों बेटियां बेहोश हो गईं तो पिता-पुत्र ने वारदात को अंजाम दिया।
यूपी के आगरा जनपद का रहने वाला अरशद अपने पिता बदर तथा अपनी मां और चार बहनों के साथ 30 दिसंबर को लखनऊ आया था। लखनऊ के नाका इलाके में स्थित एक होटल में उसने किराए पर कमरा लिया जिसमें सभी लोग ठहरे थे।
हत्या करने के बाद अरशद ने बनाया था वीडियो
31 दिसंबर की रात में अरशद और उसके पिता बसर ने मिलकर चार बहनों और उसकी मां की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद अरशद द्वारा वीडियो बनाया गया था और वीडियो बनाने के बाद उसने अपने बस्ती के लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।
घटना को अंजाम देने के बाद अरशद द्वारा ही होटल कर्मियों को इसकी सूचना दी गई थी। होटल कर्मियों द्वारा पुलिस को मौके पर बुलाया गया। इस दौरान पुलिस ने अरशद को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका पिता पहले ही फरार हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications