Lucknow Ekana Stadium: इकाना स्टेडियम के पास हादसा, तेज आंधी में गिरा साइन बोर्ड, मां-बेटी की दबकर मौत
Lucknow में इकाना स्टेडियम के पास हादसा हो गया जिसमें 20 से ज्यादा लोगों के दबने की सूचना है। इस हादसे में मां-बेटी की दबकर मौत हो गई।

Lucknow's Ekana Stadium: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी (एकाना) क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को तेज आंधी के दौरान एक कार के बड़े होर्डिंग से कुचल जाने से एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई और उनका चालक घायल हो गया।आनन फानन में लोहिया अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया।
हादसे में मां-बेटी की हुई मौत
गोसाईगंज के सहायक पुलिस आयुक्त (एएसपी) अमित कुमावत ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि बिलबोर्ड स्कॉर्पियो वाहन पर गिर गया, जिसमें गाजीपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर कॉलोनी निवासी प्रीति जग्गी (38) और उनकी बेटी एंजेल (15) यात्रा कर रहे थे।
शाम करीब साढ़े चार बजे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, इकाना स्टेडियम का भारी भरकम ग्लोसिन बोर्ड शाम करीब साढ़े चार बजे तेज आंधी में गिर गया। स्टेडियम के ठीक सामने सड़क पर लोहे के एंगल पर बोर्ड लगा दिया गया था। बोर्ड के नीचे कई कार, बाइक सवार व राहगीर दब गए। घटना से कोहराम मच गया।
बोर्ड के नीचे दबे लोगों की चीख से मची अफरा तफरी
बताया जा रहा है कि बोर्ड के नीचे दबे लोग चीख रहे थे। राहगीर भागे और आनन फानन में लोगों को निकालने लगे। गोमतीनगर एक्सटेंशन, सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस व गोमतीनगर फायर स्टेशन की टीम सहित कई अधिकारी पहुंचे। जेसीबी और क्रेन लगाकर बोर्ड से लोहे के एंगल और मलबा हटाकर लोगों को निकाला जाने लगा।
हादसे में कई गंभीर रूप से घायल
सूत्रों के अनुसार इस हादसे में कई गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया। एफएसओ गोमतीनगर शिवदास प्रसाद ने बताया कि पुलिस और दमकल की टीम ने कई लोगों को बचाया है। राहत और बचाव का काम अब भी जारी है। बोर्ड बहुत बड़ा था जिसे हटाने का प्रयास किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications