पहले ही दिन खराब हुई लखनऊ मेट्रो, आपातकालीन दरवाजे से लोगों को बाहर निकाला गया
लोगों के लिए पहले ही दिन लखनऊ मेट्रो हुई ठप्प, अचानक बंद होने के बाद लोगों को आपातकाल दरवाजे से निकाला गया बाहर
Recommended Video

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को लखनऊ मेट्रों का शुभारंभ किया था और आज यानि 6 सितंबर को मेट्रो को आम नागरिकों के लिए शुरू कर दिया गया था। लेकिन अपने व्यवसायिक संचालन के पहले ही दिन लखनऊ मेट्रो को तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा औ काफी देर तक ट्रेन दुर्गापुरी और मवैया के बीच खड़ी रही, जिसके चलते इसमे सवार यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

चारबाग से ट्रांसपोर्ट नगर के बीच चलने वाली लखनऊ मेट्रो आज जब सुबह 6 बजे आम नागरिकों के लिए शुरू हुई तो इसमे सफर करने को लेकर हर किसी में उत्साह था, लेकिन जब ट्रेन सुबह तकरीबन 8.38 बजे दुर्गापुरी से से मवैया की ओर जा रही थी तो अचानक से बंद हो गई, जिसके बाद यह ट्रेन यहां तकरीबन दो घंटे तक खड़ी रही। इस दौरान ट्रेन के भीतर सवार यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस वक्त ट्रेन में 101 यात्री सवार थे। ट्रेन के भीतर की खराबी को सही करने की काफी देर तक कोशिश की गई लेकिन जब यह ठीक नहीं हो सकी तो यात्रियों को आपातकालीन दरवाजे से बाहर निकाला गया। जिसके बाद यात्रियों को पैदल तकरीबन आधा किलोमीटर तक चलकर जाना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications