9 साल की भांजी को कंधे पर बैठाकर मामा ने खेला हवस का 'घिनौना' खेल

लखनऊ। राजधानी के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में नानी के घर शादी समारोह में गई 9 साल की बच्ची के साथ उसके रिश्ते के मामा ने ही दुराचार करने की कोशिश की। आरोपी उसे हैंड पंप चलाने के बहाने से प्राथमिक स्कूल के पास ले आया और फिर उसे जबरन कंधे में उठाकर खेत में ले गया और वहीं शर्मनाक घटना को अंजाम देने की कोशिश कर रहा था। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर उधर से गुजर रहे युवक की उस पर नजर पड़ी तो वो दौड़कर मौके पर पहुंचा , युवक को आते देख आरोपी मामा मौके से फरार हो गया। रोते हुए घर पहुंची बच्ची ने अपनी मां और नानी को आपबीती बताई तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ थाने ले गई। बच्ची की नानी की तहरीर पर पुलिस ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करके आरोपी को जेल भेज दिया है।

lucknow maternal uncle tried to rape her 9 year old niece

मामला रविवार रात करीब 11 बजे का है। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी जबकि परिजन शादी समारोह में व्यस्त थे। शादी समारोह में ही शामिल होने आया पड़ोसी युवक बच्ची को हैंड पंप चलाकर पानी पिलाने की बात कहकर अपने साथ प्राथमिक स्कूल के पास ले गया। आरोपी रिश्ते में बच्ची का मामा लगता है। इसलिए वह उसके साथ चली गई। कार्यक्रम स्थल से कुछ दूर आने पर वह बच्ची को कंधे पर उठाकर खेतों में ले गया जहां बच्ची का मुंह दबाकर रेप करने की कोशिश करने लगा। वहां से गुजर रहे एक युवक के दौड़ाने पर आरोपी वहां से भाग निकला। वहीं इस मामले में मोहनलालगंज इंस्पेक्टर धीरेन्द्र प्रताप कुशवाहा ने बताया कि बच्ची की नानी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी जेल भेज दिया गया है। रविवार रात बच्ची के शादी समारोह से लापता होने पर घरवाले उसे ढूंढने लगे। उधर, आरोपी उसे अगवा कर रेप करने की फिराक में था। बच्ची ने बताया कि घटना के वक्त वह आरोपी के सामने हाथ जोड़कर रिश्ते की दुहाई देती रही लेकिन उसका दिल नहीं पसीजा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+