लखनऊ किसान महापंचायत में बोले राकेश टिकैत- माफी से नहीं, MSP कानून से मिलेगा किसानों को रेट

लखनऊ, 22 नवंबर: किसान संगठनों ने सोमवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बड़ी रैली की है। शहर के ईको गार्डन मैदान में हुई इस रैली को 'लखनऊ किसान महापंचायत' का नाम दिया गया है। जिसमें करीब 40 किसान संगठनों के लोग शामिल हुए। महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कृषि कानून वापस ले लिए हैं लेकिन सिर्फ इससे कुछ नहीं होने वाला है। एमएसपी पर कानून के बिना किसान मानने वाला नहीं है।

scdvfbg

किसान महापंचायत लखनऊ में राकेश टिकैत ने कहा, बहुत बड़ी संख्या में लोग रैली में आए हैं। ये अलग-अलग संगठन के लोग हैं लेकिन सबके मुद्दे एक हैं। दिल्ली की कोठियों में जो बैठे थे, उनको समझाने में हमें 12 महीने लगे। एक साल बाद वो समझे कि इससे नुकसान है। कटाक्ष किया है जैसे कोई लड़कर भाग रहा है और गाली दे रहा है। किसानों को बांटते हुए कुछ लोग कह रहे हैं। अब माफी मांगने से किसानों को रेट नहीं मिलेगी, देश मे दाम एमएसपी का कानून बनाने से रेट मिलेंगे।

टिकैत ने कहा कि नरेंद्र मोदी जब मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने एमएसपी गारंटी कानून बनाने के लिए सिफारिश की थी, अब प्रधानमंत्री हैं तो कमेटी क्यों बना रहे हैं। वो अपनी ही पुरानी सिफारिश को क्यों नहीं लागू कर देते हैं। मार्किट रेट के हिसाब से हमको तीन कुंतल गेहूं के बराबर एक तोला सोना दे दो तो हम सारे कानून मान लें।

संघर्ष जारी रहेगा

राकेश टिकैत ने कहा कि पूरा देश प्राइवेट मंडी होने जा रहा है, हमने संघर्ष विराम का एलान नहीं किया है। एक नई योजना है कि ग्राम समाज की जमीन 99 साल के पत्ते पर आरएसएस के लोगों को दी जाएगी, ये लोग देश को बेचेंगे।

मीडिया पर भी भड़के

राकेश टिकैत ने मीडिया पर भड़कते हुए कहा कि मीडिया भी अपने स्कूल का नाम बता दें, ये लोग एक भी सीधा सवाल नहीं करते हैं। मीडिया के साथी हमारे साथ हैं मगर मीडिया हाउस हमारे साथ नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सीड बिल, दूध की पॉलिसी ला रहे हैं, ये इनका खेती छीनने का प्रयास है। सरकार 17 कानून और ला रही है। हम पूरे देश उनका विरोध करेंगे। अजय टेनी की गिरफ्तारी हमारा प्रमुख मुद्दा है। अगर मिल का उदघाट्न अगर अजय टेनी ने किया तो गन्ना मिल नहीं जाकर डीएम के ऑफिस में जाएगा। सात तारीख के बाद तीन लखीमपुर जाएंगे। टेनी को कातिल से हीरो बनाना जा रहा है, उसको आगरा की जेल में ही हीरो बनाएं। उन्होंने कहा कि संयुक्त मोर्चा की मीटिंग 27 को है। गाजीपुर बार्डर पर सब शान्तिपूर्ण तरीके से आएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+