Lucknow: लड़की ने अपने क्लासमेट को कार में बैठाया और कर दी थप्पड़ों की बरसात, Video Viral
Amity University student slap Video: लखनऊ की एमिटी यूनिवर्सिटी कैंपस में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक छात्रा ने अपने दो क्लासमेट्स को कार में बिठाकर एक लॉ स्टूडेंट पर करीब डेढ़ मिनट में 26 थप्पड़ बरसाए। यह पूरी घटना कैंपस की पार्किंग में हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
पीड़ित छात्र इस वारदात के बाद मानसिक रूप से परेशान है और उसने कॉलेज जाना भी बंद कर दिया है। घटना ने यूनिवर्सिटी प्रशासन और कैंपस सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जबकि अभिभावक और छात्र इस हिंसक वारदात को देखकर हैरान और चिंतित हैं।

घटना कैसे हुई?
जानकारी के अनुसार, एमिटी यूनिवर्सिटी की पार्किंग में यह चौंकाने वाली घटना घटित हुई। छात्रा ने अपने दो क्लासमेट्स को कार में बिठाया और फिर एक लॉ स्टूडेंट पर लगातार ताबड़तोड़ थप्पड़ मारने शुरू किए। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि छात्रा अपने दोस्तों के सामने पीड़ित छात्र पर थप्पड़ मार रही है। वहीं, एक अन्य छात्र ने इस पूरे मामले का रिकॉर्डिंग कर ली, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
पीड़ित छात्र का आरोप है कि यह हमला केवल शारीरिक नहीं था, बल्कि उसकी बेइज्जती और इमेज खराब करने के लिए जानबूझकर किया गया। घटना ने यूनिवर्सिटी प्रशासन और कैंपस सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल
इस घटना ने यूनिवर्सिटी प्रशासन और कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिभावक और छात्र प्रशासन से स्पष्टीकरण और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने इस मामले को और सुर्खियों में ला दिया है और लोगों में इसे लेकर चिंता और आक्रोश फैल गया है। वहीं लखनऊ पुलिस ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, 'प्रकरण में थाना चिनहट पर प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत है, अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
ये भी पढें Akhilesh का करीबी नेता गद्दा ओढ़कर छज्जे पर लेटा मिला, फिल्मी अंदाज में यूं दबोचा गया- Video
पीड़ित छात्र ने क्या कहा?
'दैनिक भास्कर' से बातचीत में LLB सेकेंड ईयर स्टूडेंट शिखर ने अपनी आपबीती साझा की। उन्होंने बताया कि 11 जून को उनका घुटने और लिगामेंट का ऑपरेशन हुआ था, जिसके चलते वे करीब दो महीने यूनिवर्सिटी नहीं जा पाए थे। वे 8 अगस्त से फिर कॉलेज आने लगे।
घटना 26 अगस्त की है। शिखर ने कहा, 'मैं अपने दोस्त के साथ कैंपस में था, उसी समय मेरे बैच के कुछ साथी स्टूडेंट्स कार में आकर बैठे और अचानक मेरी पिटाई शुरू कर दी। मैं कुछ समझ पाता उससे पहले ही ताबड़तोड़ तमाचे मुझे मारे गए।' उन्होंने आगे बताया कि इस दौरान एक लड़की और आयुष यादव नाम का छात्र गुस्से में थे और उन्हें मां-बाप और बहन की गंदी गालियां दी जा रही थीं। शिखर ने कहा, 'इन सभी ने मिलकर मुझे इतना मारा कि मैं पूरी तरह बेबस हो गया। इसके अलावा, उन्होंने मेरा फोन लेकर मेरी सभी चैट डिलीट कर दी और फोन व सिम तोड़ दिया।'
ये भी पढ़ें Punjab Flood: पंजाब की बाढ़ में नहीं पहुंची सरकारी मदद, ये 'बॉलीवुड हीरो' बना मसीहा! यूं जीता दिल-VIDEO












Click it and Unblock the Notifications