Lucknow Gangrape: कैंसर पीड़ित से गैंगरेप, मदद मांगने पर पड़ोसी ने भी किया रेप

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 16 साल की लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। सबसे हैरान करने वाली बात तो ये है की पीड़िता एक कैंसर पीड़ित है। वो ब्लड कैंसर से पीड़ित है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 16 साल की लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। सबसे हैरान करने वाली बात तो ये है की पीड़िता एक कैंसर पीड़ित है। वो ब्लड कैंसर से पीड़ित है। लड़की सब्जी लाने बाजार गई थी कि तभी कुछ लोगों ने उसका गैंगरेप किया और उसे रास्ते पर फेंक दिया। लड़की मदद के लिए अपने पड़ोसी के पास गई, लेकिन मदद के बजाए पड़ोसी ने उसके साथ बलात्कार किया। घटना के बाद पुलिस ने जानकारी दी कि मदद करने वाला आरोपी पकड़ा गया है। इसके साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

5 साल से कैंसर से जूझ रही है पीड़िता

5 साल से कैंसर से जूझ रही है पीड़िता

जानकारी के मुताबिक पीड़िता पिछले 5 सालों से ब्लड कैंसर से लड़ रही है। लड़की बाजार से सब्जी लाने गई थी। लड़की के जानने वाले ने उसे लिफ्ट देने के बहाने अपनी बाइक पर बैठा लिया और उसे सुनसान इलाके में ले गया। जहां उसने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया और लड़की को सड़क पर छोड़कर भाग गए।

मदद के बजाए पड़ोसी ने भी किया रेप

मदद के बजाए पड़ोसी ने भी किया रेप

गैंगरेप का दर्द झेल रही पीड़िता ने उधर से गुजर रहे अपने पड़ोसी से मदद मांगी, जिसके बाद पड़ोसी ने उसकी मदद करने के बजाए उसके साथ रेप किया और उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया। बुरी हालत में पीड़िता देर रात किसी तरह से घर पहुंची। घरवाले उसकी हालत देखकर हैरान रह गए

5 सालों से मौत से लड़ रही है पीड़िता

5 सालों से मौत से लड़ रही है पीड़िता

घरवालों के मुताबिक पीड़िता ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं। वो पिछले 5 सालों से इस बीमारी से जूझ रही है और इससे लड़के की कोशिश कर रही है। लगातार इलाज के बावजूद उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा है। उसकी बीमारी की वजह से परिवार का कोई सदस्य उसको किसी बात से मना नहीं करता है। घटना वाले दिन भी उसने बाजार जाने की जिद की तो किसी ने नहीं रोका। लेकिन जब वो देर रात तक नहीं लौटी तो घरवालों ने खोज शुरू की। बेटी की हालत जानकर परिवारवाले भी हैरान रह गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+