Love Marriage: न झगड़ा, न केस… पति ने खुद ही पत्नी की करा दी दूसरी शादी, दुल्हन को ससुराल नहीं मायका था पसंद

Love Marriage: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से एक ऐसी अनोखी शादी सामने आई है, जिसने सबको चौंका दिया। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी से उसी के पति की मौजूदगी में विवाह रचाया। हैरानी की बात ये रही कि इस शादी में दोनों परिवार भी शामिल हुए और सबने मिलकर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद भी दिया।

यह शादी किसी मंदिर में नहीं, बल्कि कायमगंज तहसील परिसर में हुई, जहां सरकारी दस्तावेजों के साथ रिश्तों का भी फैसला हुआ। शादी के दौरान न कोई हंगामा हुआ और न ही कोई विरोध। लोग देखते रह गए जब पति ने खुद अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ सात फेरे लेते देखा।

love-marriage-farrukhabad-wife-married

दो साल पहले हुई थी शादी

मामला कायमगंज के कम्पिल थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर खास गांव का है। यहां की रहने वाली वैष्णवी की शादी साल 2023 में भंवर सिंह नाम के युवक से हुई थी। लेकिन शादी के बाद से ही दोनों के रिश्तों में दरार आने लगी।

वैष्णवी अक्सर अपने मायके में रहने लगी। इसी बीच उसके गांव के ही मनोज नाम के युवक से उसके पुराने प्रेम संबंध फिर से गहरे हो गए। वहीं भंवर सिंह पत्नी को कई बार समझाने की कोशिश करता रहा, लेकिन वैष्णवी अपने फैसले पर अडिग रही।

पति ने कहा- जबरन साथ नहीं रख सकता

भंवर सिंह ने जब देखा कि पत्नी अब उसके साथ रहना नहीं चाहती और प्रेमी के साथ जीवन बिताना चाहती है, तो उसने विवाद के बजाय शांति से रास्ता निकालने का फैसला किया।

उसने पत्नी और उसके प्रेमी की शादी की इजाजत दी और दोनों परिवारों की मौजूदगी में तहसील परिसर में विवाह करवाया। इस दौरान भंवर सिंह ने कहा कि वह जबरन किसी को नहीं रोक सकता, अब जो भी फैसला है, उसमें सभी की सहमति है।

बेटी अब खुश है, यही हमारे लिए काफी

शादी के बाद वैष्णवी की मां ने बताया कि उनकी बेटी की शादी जरूर पहले हुई थी, लेकिन वह खुश नहीं थी। अब उसने अपने मनचाहे साथी के साथ विवाह किया है, तो वह संतुष्ट हैं।

वहीं वैष्णवी ने भी इस विवाह को लेकर खुशी जाहिर की और कहा कि पहली शादी में वो और उनका पति दोनों ही एक-दूसरे को स्वीकार नहीं कर पाए। लेकिन अब वो मनोज के साथ एक नई शुरुआत कर रही हैं।

जमकर वायरल हो रहा वीडियो

इस अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। लोग इसे 'समझदारी का रिश्ता' भी कह रहे हैं तो कुछ इसे रिश्तों की परिभाषा बदलने वाली घटना मान रहे हैं। जहां एक ओर मेरठ और औरैया जैसे मामलों में विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया, वहीं इस मामले में भंवर सिंह ने एक शांतिपूर्ण रास्ता चुना और मिसाल पेश की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+