Video: देखें कैसे यूपी के मेरठ में 4 नकाबपोशों ने लूट की वरदात को दिया अंजाम

उत्तर प्रदेश के मेरठ में व्यापारी की दुकान में चार नकाबपोशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। दुकान में उस वक्त 2 लोग और भी मौजूद थे।

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। यहां के थाना गंगा नगर इलाके के कसेरू बक्सर में बाइक सवार चार बदमाशों ने एक व्यापारी की दुकान में घुसकर लूट की घटना को अंजाम दिया। हालांकि लूट की सारी वारदात सीसीटीवी में कैद हो जाने के चलते पीड़ित को उम्मीद है कि बदमाश जल्द ही गिरफ्त में आ जाएंगे बता दें कि इलाके में सुनील शर्मा की शिवम ट्रेडर्स नाम से बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। देर रात उनके उनकी दुकान पर चार युवक आकर रुकते हैं। रुकते ही चारों ने पिस्टल निकाल कर दुकान के बाहर बैठे सुनील के पिता राकेश शर्मा को गन प्वाइंट पर लिया और उन्हें घसीटते हुए दुकान में लाए। इसके बाद लूटपाट शुरू कर दी।

Video: देखें कैसे यूपी के मेरठ में 4 नकाबपोशों ने लूट की वरदात को दिया अंजाम

सुनील ने बताया कि बदमाश उनकी दुकान से 72,000 रुपए की नकदी और तीन मोबाइल लूट ले गए हैं। बदमाशों ने गल्ले में रखे चेक भी उठा लिए। सुनील के शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी और लूट-पाट कर फरार हो गए। सुनील ने कहा कि दुकान में घुसते ही उन बदमाशों ने पिस्टल निकाल ली। जब मैंने पूछा कि क्या बता है, तो उन बदमाशों ने कहा क अभी बताते हैं। कहा कि पुलिस ने 2-3 दिन के भीतर मामले की गुत्थी सुलझा लेने का दावा किया है।

Video: देखें कैसे यूपी के मेरठ में 4 नकाबपोशों ने लूट की वरदात को दिया अंजाम

इस घटना के बाद से परिजन तो सहमे ही हुए हैं, जिले के व्यापारियों में भी तनाव का माहौल है। सुनील के परिजन भी इस वारदात के बाद से परेशान है और इस उम्मीद में हैं कि पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा कर देगी। सुनील के पिता, राकेश जिन्हें बदमाशों ने गन प्वाइंट पर ले रखा था, वो भी इस घटना के बाद से काफी परेशान हैं और परिजनों के सलामती की दुआ मांग रहे हैं। बता दें कि घटना के दौरान दुकान में 2 लोग और भी मौजूद थे, जिन्हें नकाबपोशों ने अंदर धकेल दिया था।


ये भी पढ़ें: सपा सांसद नरेश अग्रवाल के सांसद प्रतिनिधि की गोली मारकर हत्या

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+