ये हैं पीएम मोदी और अमित शाह के हमशक्ल जो गोरखपुर चुनाव में संभाल रहे हैं प्रचार की कमान
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश की गोरखपुर और इलाहाबाद की फूलपुर लोकसभा सीट में 11 मार्च को उपचुनाव होने वाले हैं। इस चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तरह से प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं। बात अगर गोरखपुर की करें तो यहां के लोकसभा सीट में उपचुनाव के मद्देनजर पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रचार कमान संभाल लिया है। आप सोच रहे होंगे कि पीएम मोदी और अमित शाह गोरखपुर चुनाव में? तो आप बिल्कुल सही हैं क्योंकि यहां पीएम मोदी और अमित शाह नहीं बल्कि उनकी तरह दिखने वाले लोग प्रचार में जुटे हुए हैं।

पीएम मोदी और अमित शाह की तरह दिखने वाले दो लोग जब प्रचार के लिए उतरते हैं तो उन्हें देखने अक्सर भीड़ जुट जाती है। गोरखपुर में पीएम मोदी और अमित शाह के हमशक्ल इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद गोरखपुर लोकसभा सीट खाली हो गई थी।
इसके अलावा केशव प्रसाद मौर्य डेप्युटी सीएम की कुर्सी पर काबिज हो गए और इलाहाबाद की फूलपुर लोकसभा सीट खाली हो गई। इन सीटों पर 11 मार्च को चुनाव होने हैं और नतीजे 14 मार्च को आएंगे। इन दोनों ही सीटों पर जीत के लिए सभी राजनीतिक दल कोई कोरकसर नहीं छोड़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications