Loni chunav ka result: कौन हैं जगत भैया? जो BJP-RLD की फाइट में लोनी के वार्ड से जीत गए
गाजियाबाद की Loni नगर पालिका में आम आदमी पार्टी का खाता खुला है। वहां से जगत भैया चुनाव जीते हैं। पार्टी ने उनको बधाई दी।

यूपी निकाय चुनाव के नतीजे इस बार अप्रत्याशित रहे, जहां सभी नगर निगमों में बीजेपी ने बाजी मारी। उम्मीद थी कि गाजियाबाद की लोनी नगर पालिका में भी बीजेपी जीत जाएगी, लेकिन वहां पर मामला उल्टा पड़ गया। लोनी चेयरमैन पद का चुनाव आरएलडी प्रत्याशी रंजीता धामा जीतीं, साथ ही वहां पर आम आदमी पार्टी का भी खाता खुल गया।
लोनी में AAP के इकलौते प्रत्याशी जगत भैया जीते हैं। वो नगर पालिका के वार्ड नंबर 31 से चुनाव लड़े थे। उन्होंने अच्छे खासे वोट हासिल किए और जीत का परचम लहराया। उनकी जीत पर आम आदमी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने बधाई दी है। साथ ही उम्मीद जताई कि आगामी चुनावों में पार्टी और अच्छा प्रदर्शन करेगी।
AAP के सांसद संजय सिंह ने जगत भैया की फोटो शेयर की है। उसके साथ उन्होंने लिखा कि लोनी में आम आदमी पार्टी ने खाता खोल दिया, जहां वार्ड 31 से मदन भैया जीते हैं। AAP गाजियाबाद यूनिट को बहुत बधाई। इसके साथ उन्होंने #यूपी_में_भी_केजरीवाल हैशटैग का इस्तेमाल किया।
चेयरमैन पद पर थी BJP-RLD की फाइट
बीजेपी ने लोनी में चेयरमैन पद पर पुष्पा को उतारा था, जबकि आरएलडी से रंजीता धामा थीं। उनके खिलाफ सपा ने प्रत्याशी उतार दिया था, लेकिन बाद में उन्होंने नामांकन वापस ले लिया। जिस वजह से आरएलडी का काम बन गया और धामा बाजी मार गईं।
कांग्रेस-बीजेपी के गढ़ में भी खुला खाता
कांग्रेस के गढ़ रहे अमेठी के वार्ड नंबर-3 से आप उम्मीदवार मिथलेश सरोज 311 वोट से और वार्ड नंबर-4 से कलावती 274 वोट विजयी हुईं हैं। वहीं बीजेपी के गढ़ अयोध्या नगर निगम में भी AAP की जीत हुई। महाराणा प्रताप वार्ड से अबरून निशा पार्षद बनीं।
दो दिग्गजों का गढ़ है लोनी
लोनी विधानसभा सीट यूपी की सबसे हॉट सीट्स में से एक है। यहां पर नंदकिशोर गुर्जर और मदन भैया का वर्चश्व है। पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने गुर्जर और समाजवादी पार्टी गठबंधन ने मदन भैया पर दांव लगाया था। जिसमें नंदकिशोर गुर्जर ने बाजी मारी।












Click it and Unblock the Notifications