Loni nagar palika latest result: भाजपा से कौन लड़ रहा है, आरएलडी से कौन उम्मीदवार है?

Loni nagar palika latest result: गाजियाबाद में लोनी नगर पालिका सीट काफी चर्चित है। वहां बीजेपी और आरएलडी में कड़ी टक्कर है।

loni

यूपी के सीमावर्ती जिले गाजियाबाद में भी निकाय चुनाव के रुझान आने शुरू हो गए। वहां पर लोनी सीट की खूब चर्चा हो रही। इस सीट पर बीजेपी और आरएलडी के बीच कड़ा मुकाबला है। हालांकि AAP और बसपा के उम्मीदवारों ने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया। आइए देखते हैं इस सीट के उम्मीदवारों की लिस्ट-

पार्टी प्रत्याशी
भारतीय जनता पार्टी पुष्पा
राष्ट्रीय लोकदल रंजीता धामा
आम आदमी पार्टी अनीता कसाना
कांग्रेस बानो
बहुजन समाज पार्टी महरीन अली
आल इंडिया मजलिस-ए-इतेहादुल मुस्लिमीन वकीला
हिंदुस्थान निर्माण दल अंजली
निर्दलीय भावना

आखिरी वक्त में बीजेपी ने घोषित किया था प्रत्याशी
नामांकन के आखिरी दिन समय खत्म होने से डेढ़ घंटे पहले बीजेपी ने लोनी सीट पर प्रत्याशी घोषित किया था। जिसके बाद आनन-फानन में पुष्पा देवी नामांकन कार्यालय पहुंचीं और अपना पर्चा दाखिल किया। उनको समर्थन देने विधायक नंदकिशोर गुर्जर भी वहां पहुंचे थे।

सपा प्रत्याशी ने नामांकन वापस लिया
वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी ने हसीना इरदीसी को मैदान में उतारा था। जिससे आरएलडी-सपा गठबंधन की पोल खुल गई। हालांकि बाद में सपा हाईकमान ने इस पर मंथन किया और हसीना ने अपना पर्चा वापस ले लिया।

वहीं बसपा से पार्टी के नेता असद अली मुखिया की पत्नी महरीन और कांग्रेस ने शकील अहमद की पत्नी बानो को प्रत्याशी बनाया है। उनके मैदान में आने से मुकाबला और कड़ा हो गया। माना जा रहा कि इससे मुस्लिम वोट बंट गए होंगे।

रंजीता धामा ने लिखा पत्र
वहीं दूसरी ओर लोनी में मतगणना शुरू होते ही विवाद हो गया, जहां रालोद प्रत्याशी रंजीता धामा ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा। उन्होंने लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को मतगणना स्थल से दूर रखने की बात कही है। इससे पहले वोटिंग के दिन उन्होंने बीजेपी पर फर्जी मतदान करवाने का आरोप लगाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+