लोकसभा चुनाव: कल मेरठ से पीएम मोदी करेंगे चुनावी शंखनाद, मोदी की गर्जना से गरमाएगा पश्चिम यूपी का सियासी पारा
Mission 2024: लोकसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान हो चुका है, भाजपा ने उत्तर प्रदेश में 80 सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा है। लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को क्रांतिधरा मेरठ से चुनाव प्रचार का श्री गणेश करेंगे। पीएम मोदी की इस रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और एनडीए गठबंधन में शामिल दिग्गज नेता शिरकत करेंगे।
पीएम मोदी की रैली दोपहर तीन बजे मोदीपुरम स्थित केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान के मैदान आयोजित होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये रैली इसलिए बेहद खास मानी जा रही है कि पश्चिम यूपी में 15 साल बाद राष्ट्रीय दल के मुखिया चौधरी जयंत सिंह प्रधानमंत्री के साथ दूसरी बार मंच साझा करने वाले हैं।
पीएम मोदी लगातार तीसरी बार मेरठ से कर रहे चुनावी अभियान की शुरूआत
आपको दें ये रैली इसलिए भी बहुत खास है क्योंकि प्रधानमंत्री लगातार तीसरी बार होगा जब उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ से करने वाले हैं। इससे पहले लोकसभा चुनाव 2014 और 2019 में भी नरेंद्र मोदी ने अपने चुनाव प्रचार का शंखनाद मेरठ से किया था।
पीएम की गर्जना से गूंजेगा पश्चिम यूपी
प्रधानमंत्री पश्चिम यूपी में आने वाले मेरठ-हापुड़ के अलावा बागपत, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, कैराना, सहारनपुर, गाजियाबाद, बुलंदशहर और गौतमबुद्धनगर समेत अन्य लोकसभा सीटों को साधने का प्रयास करेंगे।
जोरों पर चल रही रैली की तैयारी
प्रधानमंत्री की मेरठ रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा और राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ता तीन दिन से मेरठ में ही टिके हुए हैं। पीएम की रैली की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी शनिवार को ही मेरठ पहुंच गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications