लोकसभा चुनाव: सीमए योगी बोले- भारत के संविधान का सबसे अधिक मखौल कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने उड़ाया है
लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के मतदान से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बुधवार को बड़ा दावा किया है। सीएम योगी ने कहा 4 जून को लोकसभा चुनाव परिणाम वाले दिन भाजपा के प्रतिनिधित्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी NDA 400 सीटों का आंकड़ा पार करेगा।
सीएम योगी ने कहा आज 400 पार आम आदमी पाटी का मंत्र बन चुका है हर तरफ बस एक ही गूंज सुनाई दे रही है 'फिर एक बार मोदी सरकार- अबकी बार 400 पार'।

उन्होंने कहा ऐसा अचानक नही हुआ है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में देश में हर क्षेत्र में हुए बदलावों के कारण हुआ है। सीएम योगी ने दोहराया 4 जून को बीजेपी-एनडीए '400 पार' के लक्ष्य को पूरा करेगी।
सीएम योगी ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन में शामिल अन्य राजनीति पार्टियों ने संविधान का मजाक उड़ाया है, अंबेडकर की भावनाआं के खिलाफ जाकर तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने संविधान में जबरन अनुच्छेद 370 डाला. संविधान का गला घोंटने का काम कांग्रेस ने इमरजेंसी के जरिए किया था।
सीएम योगी ने कहा भारत देश बाबा साहेब अंबेडकर के द्वारा निर्मित संविधानसे चलेगा। यह देश पर्सनल लॉ या शरिया कानून से नहीं चलेगा। उन्होंने कहा संविधान का सबसे ज्यादा मखौल कांग्रेस और इंडी गठबंधन से जुड़े हुए लोगों ने उड़ाया है और आज भी उड़ा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications