Lok Sabha Polls: कन्नौज सीट से अखिलेश यादव की चुनाव लड़ने की तैयारी? इस शुभ दिन होगा फैसला

Akhilesh Yadav Kannauj Seat: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि एक बार फिर वो यूपी की कन्नौज सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। कभी साल 2000 में कन्नौज सीट से जीतकर अपनी राजनीति की शुरुआत करने वाले अखिलेश के एक बार फिर लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चाओ ने जोर पकड़ा हुआ है।

दरअसल, ऐसा इसलिए क्योंकि कन्नौज सीट से अभी तक सपा ने अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। ऐसे में क्या अखिलेश यादव कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे? इस सवाल पर खुद सपा प्रमुख ने चुप्पी तोड़ी है।

Akhilesh Yadav Kannauj Seat

'शुभ दिन आने दीजिए...'

समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव लड़ेंगे या नहीं? इन अटकलों के बीच अखिलेश ने यह कहकर सस्पेंस को और बढ़ा दिया कि, "शुभ दिन आने दीजिए...नवरात्रि के दिन आपको सारी जानकारी मिल जाएगी...हमारे कार्यकर्ता (कन्नौज में) जिसे चाहेंगे वही (यहां) चेहरा होगा।"

अखिलेश फिर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे?

साल 2000 में संसद में अपनी शुरुआत और राजनीति में एंट्री करने वाले निर्वाचन क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की एक रैली के बाद अखिलेश ने कन्नौज में एक संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। बता दें कि कन्नौज में सपा नेतृत्व, जिला संगठन और कार्यकर्ता एक साल से अधिक समय से मांग कर रहे थे कि अखिलेश फिर से लोकसभा चुनाव लड़ें।

अब तक उम्मीदवार नहीं घोषित

कन्नौज एकमात्र 'यादव परिवार' का निर्वाचन क्षेत्र है, जहां सपा ने अभी तक अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। ऐसे ही अन्य सभी सीटों जैसे कि मैनपुरी, बदायूं, आजमगढ़ और फिरोजाबाद में सपा ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। शुरुआत में ऐसी अटकलें थीं कि अखिलेश या तो आज़मगढ़ या कन्नौज सीट या दोनों से चुनाव लड़ सकते हैं।

आजमगढ़ सीट से भी थी चर्चा

हालांकि पिछले दिनों पार्टी ने अखिलेश के चचेरे भाई और बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव को आजमगढ़ सीट से उम्मीदवार घोषित कर दिया। इसके बाद जब अखिलेश ने जेल में बंद सपा नेता और रामपुर के पूर्व सांसद आजम खान से सीतापुर जेल में मुलाकात की तो उन्होंने प्रस्ताव रखा कि अखिलेश रामपुर से चुनाव लड़ें।

हालांकि, सपा ने इमाम मौलाना मोहिबुल्लाह को रामपुर उम्मीदवार घोषित किया गया। इसके बाद नए सिरे से अटकलें लगाई गईं कि शायद अखिलेश 2024 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे और पूरी तरह से पार्टी के चुनाव संगठन और अभियान पर फोकस करेंगे।

लेकिन अब उनके कन्नौज जाने, पार्टी संगठन से मिलने और वहां कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने से नए कयास लगने शुरू हो गए। बता दें कि इस सीट पर चौथे चरण में 13 मई को मतदान होना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+