NDA VS INDIA: आज हुए लोकसभा चुनाव तो UP में किस पार्टी को मिलेंगी कितनी सीटें? नए सर्वे ने चौंकाया
India TV survey: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी सियासी दलों ने तेजी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा का मिशन जहां इस बार 400 सीटें प्राप्त करने का है। वहीं दूसरी ओर बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को हराने के लिए विपक्षी दलों ने 'इंडिया गठबंधन' बनाया है।

जिसका सिर्फ एक मकसद पीएम मोदी को हराना और किसी भी सूरत में भाजपा को सत्ता में आने से रोकना है।इसलिए सबकी निगाहें सबसे ज्यादा लोकसभा सीटों वाले राज्य यानी की यूपी की ओर हैं।
माना भी जाता है कि देश की सत्ता का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर ही गुजरता है इसलिए हर दल ने यहां पर एड़ी चोटी का दम लगाना शुरू कर दिया है। यहां पर मुख्य विपक्षी दल के रूप में समाजवादी पार्टी है जिसने RLD के साथ गठबंधन करके जीतने का दावा किया है।
यूपी में किसका होगा राज?
हालांकि सीएम योगी के गढ़ में उन्हें चुनौती देना आसान नहीं है लेकिन सपा मुखिया अखिलेश यादव को पूरा भरोसा है कि इस बार जनता का साथ और वोट उन्हें ही मिलेगा? लेकिन क्या ऐसा संभव है?
इंडिया टीवी ने एक सर्वे किया
क्या सभी दल एक साथ मिलकर भाजपा को हरा देंगे और पीएम मोदी जीत की हैट्रिक नहीं कर पाएंगे? ये ही सवाल सबके दिमाग में घूम रहा है, इसी बात को जानने के लिए इंडिया टीवी ने एक सर्वे किया और जनता के मन को टटोलने की कोशिश की।
आज हुए लोकसभा चुनाव तो UP में किस पार्टी को मिलेंगी कितनी सीटें?
उसने जनता से सीधे प्रश्न किया कि अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो INDIA अलायंस और NDA को कितनी सीटें मिलेंगी? सर्वे में जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और चौंकाने वाला उत्तर दिया।
यूपी में लोकसभा की 80 सीटे हैं
आपको बता दें कि यूपी में लोकसभा की 80 सीटे हैं। सर्वे में जनता ने 70 सीटें NDA को 10 सीटें INDIA अलांयस को दी है और अन्य के खाते में जीरो सीटें आई है।
ये सर्वे 543 सीटों पर किया गया है
मतलब कहने का ये कि मौजूदा तारीख में बीजेपी का जलवा यूपी में बरकरार है और विपक्षी गठबंधन उसका कुछ बिगाड़ नहीं पा रहा है। देखते हैं कि इस सर्वे की बातें सही साबित होती हैं या नहीं। ये सर्वे 543 सीटों पर किया गया है और पूरी तरह से जनता की बातचीत पर आधारित है। इस सर्वे पर आप अपनी प्रतिक्रया जरूर दें, अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दर्ज कराएं।
साल 2019 में क्या थी यूपी में लोकसभा परिणाम की स्थिति
- कुल सीटें 80
- बीजेपी- 62
- अपना दल (एस)- 2
- बीएसपी- 10
- सपा- 5
- कांग्रेस- 1
खास बातें- बीजेपी और अपना दल (एस) एक साथ मिलकर लड़े थे तो वहीं बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल का महागठबंधन था।
साल 2014 में क्या थी यूपी में लोकसभा परिणाम की स्थिति
- बीजेपी- 71
- अपना दल (एस)-2
- बीएसपी- 0
- सपा- 5
- कांग्रेस- 2












Click it and Unblock the Notifications