बदायूं के गुन्नौर में गरजे एमपी सीएम मोहन यादव, सपा-कांग्रेस के नेताओं को यूं लिया आड़े हाथों

MP CM Mohan Yadav: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ी हुई। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार 3 मई को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ बदायूं पहुंचे। यहां गुन्नौर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सपा-कांग्रेस के नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए तीखा हमला बोला।

गुन्नौर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम यादव ने कहा, हम डरने वाले नहीं हैं। डरने वाले, डरते होंगे। हम नहीं डरते। हम मोदी जी के पट्ठे हैं। इस दौरान सीएम यादव ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि जो सनातन धर्म को गाली देने वाले हैं उनसे हिसाब चुकता करने के लिए जनता तैयार है।

MP CM Mohan Yadav

मंच से बोलते हुए सीएम यादव ने कहा कि यहां यदुवंशियों की बड़ी संख्या बैठी हुई है। मैं जिस जगह से आता हूं उस विधानसभा क्षेत्र में 500 यादव भी नहीं है। उसके बावजूद भी आपके इस भाई को भाजपा मौका देती है भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री के पद तक पहुंचाती है। इसीलिए मैं आप लोगों से भाजपा से जुड़ने की बात कहता हूं।

सीएम यादव ने कहा कि क्योंकि, यह केवल कहती नहीं है सबका साथ-सबका विकास, यह करके दिखाती है। इस दौरान अखिलश यादव पर कटाकक्ष करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में 12% से ज्यादा आबादी यदुवंशियों की है लेकिन दुर्भाग्य से यहां के माननीय जी, उनके बेटा जी चार-चार बार इस प्रदेश में मुख्यमंत्री बनते हैं लेकिन किसी अन्य यादव बंधु को मौका नहीं दिया।

सीएम यादव ने कहा कि उनका दायरा बहुत छोटा हो गया। कहा कि आनंद तो तब आता, जो वो गुन्नौर से किसी कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाकर बता देते। तब पता चलता। उन्होंने कहा कि अब समाजवादी को विदा करने का समय आ गया है। इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि ये सपा और कांग्रेस के लोग न तो मथुरा जा रहे ना अयोध्या श्रीराम जी के पास...तो इन्हें आर्शीवाद मिलेगा कहां से।

उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस के लोग केवल वोट लेने के लिए आएंगे। इन्हें भगवान के ऊपर भरोसा, श्रद्धा नहीं है। इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कहा कि पिछली बार राहुल गांधी अमेठी से हार कर केरल की तरफ भागे थे। अब वायनाड से हार की आशंका देखते हुए रायबरेली आ गए। उत्तर प्रदेश का माहौल मोदीमय हो चुका है। हम पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ने जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+