Lok Sabha Election 2024: यूपी की नगीना सीट से चंद्रशेखर ने भरा नामांकन, INDIA गठबंधन को लेकर कही बड़ी बात
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। पहले चरण में जिन लोकसभा सीटों पर मतदान होने हैं उन लोकसभा सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवार नामांकन कर रहे हैं। इसी कड़ी में आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर ने भी नामांकन किया है।
चंद्रशेखर ने नगीना लोकसभा सीट से नामांकन किया है। पहले यह चर्चा थी कि आरएलडी और सपा के गठबंधन के तहत चंद्रशेखर चुनाव मैदान में उतर सकते हैं लेकिन आरएलडी एनडीए के साथ चली गई उसके बाद यह प्रयास लगाया जा रहे थे कि सपा अपने टिकट पर चंद्रशेखर को चुनाव मैदान में उतर सकती है।

लेकिन समाजवादी पार्टी द्वारा भी इस सीट पर पूर्व जज मनोज कुमार को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। ऐसे में चंद्रशेखर ने अपनी पार्टी से ही नगीना लोकसभा सीट से नामांकन किया है। वहीं समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी भी शुक्रवार को नामांकन कर दिए।
इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा ओम कुमार और बहुजन समाज पार्टी द्वारा सुरेंद्र मैनवाल को प्रत्याशी बनाया गया है। ऐसे में चंद्रशेखर आजाद के चुनाव मैदान में उतरने के बाद नगीना लोकसभा सीट की लड़ाई काफी दिलचस्प हो गई है।
नामांकन करने के बाद चंद्रशेखर आजाद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे दलित, मुस्लिम, आदिवासी, बौद्ध, जैन, ईसाई और पारसी सभी लोगों की चिंता है। इन लोगों की आवाज में अक्सर उठता रहता हूं लेकिन सदन में भी इनका आवाज उठाने वाला कोई नेता होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि ऐसे में सदन में इन लोगों की आवाज उठाने के लिए हमने नामांकन किया है। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि मैं राजनीति पैसा कमाने के लिए या पेंशन प्राप्त करने के लिए नहीं कर रहा हूं। मैं अपने लोगों की आवाज बनने के लिए चुनाव मैदान में उतरा हूं।
अन्य जगह इंडिया गठबंधन का देंगे साथ
चंद्रशेखर आजाद ने यह भी कहा कि वे अपने वोटो का बहुत जगह बंटवारा नहीं चाहते हैं जिसके चलते उन्होंने केवल नगीना सीट से ही लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश की अन्य लोकसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को समर्थन करते हुए भारतीय जनता पार्टी को वे रोकने का काम करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications