एटीम से पैसे निकालने के लिए लोगों का अनोखा तरीका, आप भी अजमा सकते हैं इसे

देश में नोटबंदी का फैसला लिए हुए 32 दिन से भी ज्‍यादा का समय हो चुका है। इन दौरान बैंकों के बाहर लगे एटीएम से लाइन कम होने का नाम नहीं ले रही है।

मुरादाबाद। देश में नोटबंदी का फैसला लिए हुए 32 दिन से भी ज्‍यादा का समय हो चुका है। इन दौरान बैंकों के बाहर लगे एटीएम से लाइन कम होने का नाम नहीं ले रही है। कहीं एटीएम में पैसे नहीं है तो कही पर इतनी लंबी लाइन की लोगों की उम्‍मीदें ही टूट जाती हैं।

atm

ऐसे में लोगों ने खुद ही ऐसा फैसला किया है कि लोगों को आपस में किसी मुसीबत का सामना न करना पड़े। उत्‍तर प्रदेश के मुरादाबाद में लोगों ने आपसी समझदारी दिखाते हुए एटीम से पैसे निकालने के लिए आपस में लाइन लगने वाले लोगों को सीरियल नंबर बांट दिए हैं। सबको अपना नंबर पता होता है कि लोग अपने नंबर के हिसाब से आकर बैंक से पैसे निकाल लेते हैं।

लाइन में लगने वाले हर व्‍यक्ति को लाइन में क्रम के हिसाब से एक सीरियल नंबर दे दिया जाता है। इससे लाइन में कोई भी गड़बड़ नहीं हो पाती है और लोगों से नंबर पूछ कर पता कर लेते हैं कि कहीं कोई नियम को तोड़ तो नहीं रहा है।

आपको बताते चलें कि पिछले एक महीने मे ऐसी कई वाकये हुए हैं जहां पर एटीएम के बाहर पैसे निकालने वालों को दिक्‍कत का सामना करना पडा है। पिछले दिनों यूपी के फतेहपुर का एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें दिखा रहा था कि एक पुलिस कर्मी ने बैंक के बाहर पुलिस वाले का संभालने के लिए वहां मौजूद लोगों पर लाठी बरसा दी थी। इस खबर के वायरल होते ही वहां के एसपी और एसएचओ को इस्‍तीफा देना पड़ा था। मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने दोनों को निलंबित कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+