बुलंदशहर: निर्माणाधीन फैक्ट्री का लेंटर गिरा, एक दर्जन मजदूर दबे

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक निर्माणाधीन फैक्ट्री का लेंटर गिर गया, जिसमें काम कर रहे एक दर्जन मजूदर दब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस-प्रशासन ने स्थानीय लोगों की मदद से 11 मजदूरों को घायल अवस्था में बाहर निकला। बता दें कि 6 मजदूरों को गम्भीर हालत में नोएडा रेफर कर दिया। हादसे की वजह लेंटर की बल्ली खिसकना बताई जा रही है।

labourers trapped after ceiling of an under construction building falls in Bulandshahr

सिकन्द्राबाद औद्योगिक क्षेत्र के केएम प्रोसेसर्स के नाम से कपड़ों पर रंगाई करने वाली फैक्ट्री का निर्माण चल रहा है। रविवार को लगभग छह हजार फीट लिंटर डालने का काम चल रहा था। इसमें 60 मजदूर काम कर रहे थे। शाम करीब साढ़े चार बजे अचानक लिंटर भर भराकर गिर गया। हादसे में आधा दर्जन से अधिक मजदूर मलबे में दब गए, जबकि आसपास काम कर रहे अन्य मजदूर भी चपेट में आने से घायल हो गए।

labourers trapped after ceiling of an under construction building falls in Bulandshahr

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से मलबे में दबे आमिर, चमन, सय्यूम निवासी दोला रजपुरा जिला गौतमबुद्ध नगर, सैटरिंग ठेकेदार उमेश व उसका भाई तरुण निवासी गांव सांवली, जयराम, ऋषिदयाल, प्रयासु, प्रभू, अजित व सुरेंद्र निवासी डेल्टा नोएडा को अस्पताल भेजा। आमिर, चमन सय्यूम, उमेश व तरुण की हालत गंभीर बताई है। फैक्ट्री के सुपरवाइजर सौरभ शर्मा ने बताया कि ढूले में लगी बल्ली खिसकने से हादसा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+