फिर चर्चाओं में आई IAS दिव्या मित्तल, छोड़ी लाखों की जॉब, लंदन से लौटीं जानिए कौन हैं देवरिया की डीएम
IAS Divya Mittal News: लाखों की जॉब छोड़ लंदन से इंडिया आई और फिर आईएएस बनीं दिव्या मित्तल (Divya Mittal) की गिनती तेज तर्रार अधिकारियों में होगी है। अक्सर वह (आईएएस दिव्या मित्तल) अपनी कार्यशैली को लेकर मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती हैं।
जी हां...देवरिया की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बरहज तहसील के एसडीएम (SDP) अंगद यादव को ग्रामीणों व अन्य फरियादियों के तमीज से बात करने की सख्त हिदायत दे रही हैं। वहीं, अब लोग उनकी तारीफ कर रहे है। आइए जानते हैं कौन हैं IAS दिव्या मित्तल, जो देशसेवा के लिए लाखों की नौकरी छोड़कर आई थीं भारत...

IAS Divya Mittal कौन हैं?
आईएएस दिव्या मित्तल मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी जिले से ताल्लुक रखती हैं। हालांकि, उनका जन्म दिल्ली में हुआ था। दिव्या मित्तल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा हरियाणा से की थी फिर वो दिल्ली शिफ्ट हो गई। दिव्या मित्तल ने साल 2001-05 में दिल्ली से बीटेक की पढ़ाई की। 2005-07 में आईआईएम बेंगलुरु से एमबीए की पढ़ाई की।
साल 2007 में लंदन शिफ्ट हो गई थी दिव्या मित्तल
खबर के मुताबिक, दिव्या मित्तल साल 2007 में लंदन शिफ्ट हो गई और यहां जेपी मॉर्गन फाइनांसियल कंपनी ज्वाइन कर ली। दिव्या के साथ उनके पति गगनदीप सिंह ढिल्लो भी लंदन शिफ्ट हो गए थे। उन्होंने करीब एक साल काम किया और फिर वे भारत वापस आ गईं। दिव्या कहती हैं कि विदेश में पैसा बहुत था, लेकिन वहां काम करना सही नहीं लगता था।
देश सेवा के लिए छोड़ दिया लंदन
दिव्या मित्तल भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल होने से पहले लंदन में लाखों की तनख्वाह वाली नौकरी कर रही थीं। लेकिन, फिर उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी और भारत वापस आकर खुद को देश सेवा में समर्पित करने का फैसला लिया। लंदन से वापस लौटने के बाद पति-पत्नी ने यूपीएससी की तैयारी शुरू की।
दिव्या मित्तल ने 2012 में क्लीयर की UPSC
दिव्या मित्तल के पति गगनदीप ने बिना कोचिंग लिए साल 2011 में UPSC परीक्षा क्लीयर कर ली थी। तो वहीं, साल 2012 में दिव्या मित्तल ने पहली बार में ही यूपीएससी क्लीयर कर ली। उन्हें गुजरात कैडर में IPS का पद मिला। ट्रेनिंग के दौरान एकबार फिर दिव्या साल 2013 में उन्होंने अपने पति की तरह IAS की परीक्षा दी और सफलता हासिल की। पति-पत्नी दोनों को यूपी कैडर मिला।
इन जिलों की संभाली कंमान
IAS दिव्या मित्तल ने संतकबीरनगर, मिर्ज़ापुर, बस्ती आदि जिलों की कमान संभाल चुकी हैं। हर जिले में उनका कार्यकाल काफी सफल रहा है। इतना ही नहीं, उन्हें लोगों की तारीफें भी मिली है।
भदिला गांव पहुंची दिव्या मित्तल
दरअसल, आईएएस दिव्या मित्तल 27 अगस्त को देवरिया जिले के बरहज तहसील के जलमग्न गांव भदिला प्रथम का दौरा किया। राप्ती नदी के पानी से घिरे इस गांव में वे अपनी टीम के साथ नाव से पहुंचीं। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को समझा और चौपाल लगाई, जिसमें ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं बताईं।
दिव्या मित्तल अब इसलिए आई सुर्खियों में
इस दौरान महिला ग्राम प्रधान विंध्यवासिनी देवी ने शिकायत की कि उनकी शिकायतों ठीक से सुना नहीं जाता। महिला ग्राम प्रधान की बात सुनते ही एसडीएम अंगद यादव ने इसका विरोध किया। लेकिन डीएम मित्तल ने इस मामले में हस्तक्षेप किया। इस दौरान डीएम दिव्या मित्तल ने कहा तमीज से बात रखिए औऱ कोई भी जाए तो उसकी समस्या को सुना जाए। अपने अधिकारियों को थोड़ा टाइट करिए।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिव्या मित्तल का यह वीडियो
वहीं, अब डीएम दिव्या मित्तल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। डीएम के कड़क तेवर देख ग्रामीणों में भी इस बात की चर्चा शुरू हो गई है। ग्रामीणों ने डीएम दिव्या मित्तल के प्रयासों की सराहना की और उम्मीद जताई कि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications