पाकिस्तानी सीमा हैदर के प्रेमी सचिन की जाति क्या है, कितना पढ़ा-लिखा है?
Pakistani Seema Haidar Lover Sachin Meena: पाकिस्तानी सीमा हैदर (Seema Haider) से UP ATS दो दिन से पूछताछ कर रही है। पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत आई सीमा हैदर के ISI और पाकिस्तानी आर्मी से कनेक्शन को लेकर भी जांच की जा रही है।
Pubg love story के नाम से फेमस हुई सीमा हैदर के साथ उसका हिंदुस्तानी पति या कहें लवर सचिन (Sachin) की भी मुसीबत बढ़ चुकी है। UP ATS के रडार पर आई पाकिस्तानी सीमा के साथ उसके प्रेमी सचिन और उसके पिता भी कानून के शिकंजे में फंस चुके हैं।

सीमा हैदर के अलावा यूपी एटीएस ने सचिन और उसके पिता से भी लगभग 8 घंटे तक पूछताछ की। पबजी के जरिए पाकिस्तान की सीमा हैदर के प्यार के चक्कर में फंसे सचिन को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। नोएडा के रबूपुरा में सचिन के साथ उसकी पत्नी बनकर सीमा हैदर कई महीनों से छिप कर चार बच्चों के साथ रह रही थी। अब रबूपुरा की पुलिस से एटीएस सीमा हैदर के साथ सचिन और उसके परिवार के बारे में भी जांच कर रही है।
सचिन के लिए सीमा मुसलमान से बनी हिंदू
सीमा हैदर जो कि सचिन की सच्ची प्रेमिका और पत्नी होने का दावा कर रही है, जिस सचिन के लिए वो चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से भारत आईं और उसके लिए अपना धर्म परिवर्तन तक कर लिया उस सचिन को लेकर भी सवाल उठ रहे है कि क्या वो वाकई में सीधा-साधा है या वो भी सीमा के साथ सजिश में शामिल है? इसीलिए वो भी एटीएस के निशाने पर है। आइए जानते हैं सचिन किस जाति से ताल्लुक रखता है और वो कितना पढ़ा-लिखा है?
सचिन की क्या है जाति?
सीमा हैदर का नोएडा निवासी प्रेमी सचिन का पूरा नाम सचिन मीणा है। सचिन अपने नाम के आगे जो मीणा लगाता है,मीणा भारत की अनुसूचित जनजाति में आते है। मीणा भारत की प्राचीन जतजातियों में से एक है, ये लोग मीणा भाषा बोलते हैं। इतिहासकारों के दावों के अनुसार इनका संबंध मत्स्य जनजाति से है। मीणा जनजाति के लोग राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और महाराष्ट्र में पाए जाते हैं।
कितना पढ़ा-लिखा है सचिन मीणा
सचिन मीणा 10 वीं भी पास नहीं है। 23 वर्षीय सचिन मीणा ने एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि वो दसवीं भी पास नही हैं, उसने आठवीं तक पढ़ाई की है। उसके पिता भी खेती करते हैं, वो भी पढ़े-लिखे नहीं हैं। शायद ये ही कारण है कि सीधे साधे भोले से सचिन मीणा को पाकिस्तान की शातिर सीमा हैदर आसनी से अपने प्यार के शिंकजे में फंसा सकी और उसके जरिए भारत वो भी देश की राजधानी दिल्ली से सटे एनसीआर में आकर गुपचुप तरीके से रहने लगी।
सीमा हैदर ने सचिन को बताया क्या होता
परचून की दुकान पर 13 हजार की नौकरी करने वाला सचिन मीणा को मार्च महीने में कांठमांडू शादी करने के लिए इसीलिए सीमा ने बुलाया था क्योंकि ज्यादा पढ़ा लिखा ना होने के कारण सचिन मीणा अपना पासपोर्ट नहीं बनवा पा रहा था। सचिन मीणा को तो इमोजी क्या होता है ये भी नहीं पता था, सीमा हैदर ने ही सबसे पहले दो दिल के इमोजी शेयर कर उससे अपने प्यार का इजहार करके बताया था कि ये इमोजी होता है। शायद ये ही कारण था कि कम पढ़े लिखे सचिन मीणा की अज्ञानता को फायदा उठाकर उसे अपने जाल में फंसाने में कामयाब रही।
नोएडा के और लड़कों के भी संपर्क में थी सीमा हैदर
सचिन मीणा को पाकिस्तान की चार बच्चों की मां सीमा ने ऑनलाइन गेम पबजी खेलते-खेलते फंसाया था। एटीएस के सामने सीमा हैदर ने खुद कबूला है कि सचिन के साथ वो PUBG के जरिए दिल्ली और एनसीआर के और लड़कों से भी बात करती थी। एटीएस से पूछताछ के समय जिस तरह से अपने को पांचवी पास बताने वाली सीमा हैदर जवाब दे रही है ऐसे में एटीए और भी सतर्क हो गई है। पांचवी पास सीमा को एटीएस ने अंग्रेजी पढवाई थी जिसे वो बिना अटके फर्राटे से पढ़ रही थी।












Click it and Unblock the Notifications