Kisan Andolan: MSP गारंटी कानून पर क्या आज किसानों की बनेगी बात? सरकार ले सकती है यह फैसला

Farmers Protest News Uttar Pradesh: संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के नेतृत्व में किसानों का आंदोलन जारी है। फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर कानून बनाने समेत अन्य मांगों को लेकर पंजाब और हरियाणा की सीमा पर शंभू तथा खनौरी में डटे हुए हैं। रविवार को प्रस्तावित किसानों की मीटिंग पर दिल्ली और हरियाणा पुलिस की नजर टिकी है। आज की बैठक में कोई ठोस नतीजा निकलने की संभावना व्यक्त की जा रही है। नतीजा न निकलने की स्थिति किसान आंदोलन और तेज हो सकता है।

सूत्राें के मुताबिक, आज सरकार किसानों की मांग पर महत्वपूर्ण फैसला ले सकती है। इस फैसला किसानों के पक्ष में आने के बाद आंदोलन वापस लिया जा सकता है। भारतीय किसान यूनियन के केंद्रीय मुख्यालय सिसौली के किसान भवन में शनिवार को संगठन की मासिक पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें दूरदराज से आए किसान नेताओं के साथ यूनियन के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत और प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने दिल्ली कूच आंदोलन में पुलिस फोर्स के रवैये से बनी टकराव की स्थिति को लेकर रणनीतिक चर्चा की।

kisan andolan

बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि 21 फरवरी को किसानों को जिला मुख्यालय पर ट्रैक्टर मार्च के लिए तैयार रहना है। जरूरत पड़ी तो यूपी का किसान दिल्ली कूच करने से भी पीछे नहीं हटेगा। 26 और 27 फरवरी तक यूपी का किसान ट्रैक्टर मार्च लेकर दिल्ली कूच के लिए निकलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+