Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Khan sir News: खान सर का वो सपना जो कभी नहीं हुआ पूरा, शिक्षिका ने बताए उनके अधूरे अरमान

Khan Sir News In Hindi Uttar Pradesh: बिहार के प्रसिद्ध शिक्षक खान सर इन दिनों BPSC 70वीं परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन को लेकर छात्रों का साथ देने के लिए चर्चा में हैं। इसी बीच उनका स्वास्थ्य खराब हो गया। जिससे उनके लिए देश के कई हिस्सों में दुआ की गई। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मंडल के देवरिया में भी इनके लिए विशेष पूजा अर्चना की गई। खान सर मूलरूप से देवरिया के भाटपार रानी क्षेत्र से रहने वाले हैं। इनकी प्रारंभिक शिक्षा भी यही हुई। आज हम आपको बताएंगे कि खान सर का वो कौन सा सपना था जो पूरा नहीं हुआ।

खान सर के बारे में क्या कहा उनकी शिक्षिका ने

खान सर की प्रारंभिक शिक्षा देवरिया के भाटपार रानी क्षेत्र स्थित परमार मिशन स्कूल में हुई। यहां उन्होंने 8 वीं तक की शिक्षा ग्रहण की। इस स्कूल की प्रिंसिपल पूनम परमार ने उन्हें अंग्रेजी पढ़ाया था। उनसे जुड़ी यादें साझा करते हुए वह कहती हैं खान और विद्यार्थियों से अलग था। उसकी प्रतिभा विलक्षण थी। खुशमिजाज था। सभी का आदर करना साथियों को भी सम्मान देना उसकी आदत थी।

khan sir patna

Khan Sir News: खान सर का वो सच जो नहीं जानते होंगे आप, टीचर ने खोले राज
ये सपना नहीं हुआ पूरा खान सर की शिक्षिका पूनम परमार कहती हैं कि हर बच्चों की तरह खान के भी सपने थे। उत्साह था, उमंग था। खान को शुरू से ही अपने देश और यहां के लोगों के लिए कुछ करने की इच्छा थी। वह बचपन से ही देश सेवा करना चाहता था। वह अपने पिता और भाई की तरह सेना में भर्ती होना चाहते थे। लेकिन मेडिकल फिटनेस सही नहीं होने के कारण उनका यह सपना अधूरा रह गया। खान सर ने देवरिया के बाद आगे की पढ़ाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय से की। इसके बाद उन्होंने शिक्षक कैरियर की शुरुआत बिहार के पटना से की।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+