Seema Haider: अमित जानी की Karachi To Noida का थीम सॉन्ग लॉन्च, देखें Video

Karachi To Noida Theme Song Launch: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और सचिन मीणा की प्रेम कहानी को पर्दे पर फिल्माने का जिम्मा उठाया है उत्‍तर प्रदेश नव निर्माण सेना के अध्‍यक्ष अमित जानी ने, जो जानी फायरफॉक्स प्रोडक्शन के बैनर तले सचिन-सीमा की लवस्टोरी पर फिल्म 'Karachi To Noida' बना रहे हैं।

 Seema Haider:

इस फिल्म को लेकर वो लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं क्योंकि इस फिल्म की वजह से उन्हें मनसे की ओर से खुली धमकी भी मिली है लेकिन अमित जानी ने इसकी परवाह ना करते हुए कहा कि 'वो किसी से डरने वाले नहीं है।'

थीम सॉन्ग के बोल हैं "चल पड़े हैं हम"

और यही नहीं उन्होंने तो इस फिल्म का थीम सॉन्ग भी लॉन्च कर दिया है। इस थीम सॉन्ग के बोल हैं "चल पड़े हैं हम", जिसे कि एप्पल म्यूजिक, गाना डॉट कॉम, सावन, स्पोटिफाई समेत 500 प्लेटफार्म पर लागू किया गया है।फिल्म में सीमा रोल प्ले कर रही हैं एक्ट्रेस फरहीन फलक, जो कि जानी-मानी मॉडल हैं लेकिन फिल्म में सचिन का रोल कौन प्ले करेगा, ये अभी तय नहीं हुआ है।

सीमा हैदर को अमित जानी ने दिया था काम का ऑफर

आपको बता दें कि जब सीमा हैदर और सचिन के बारे में खबर आई थी कि वो लोग आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं तब अमित जानी ने सीमा को फिल्म में काम करने का मौका दिया था, तब सीमा ने कहा कि उन्हें खुशी होगी अगर वो फिल्मों में काम करें लेकिन अभी वो फिल्मों के बारे में नहीं सोच रही हैं क्योंकि अभी उनका केस चल रहा है इसलिए वो नोएडा से बाहर नहीं जा सकती हैं।

अमित जानी ने पति गुलाम हैदर को भी न्यौता भेजा

आपको बता दें कि अमित जानी ने तो सीमा के पति गुलाम हैदर को भी न्यौता दिया था भारत आने का, उनका मानना है कि सीमा के बारे में जितनी सही जानकारी गुलाम दे सकते हैं,उतनी कोई नहीं दे सकता है।

'सीमा कुछ भी कर सकती है, वो किसी की सगी नहीं'

आपको बता दें कि सीमा को फिल्मों में काम करने का ऑफर मिल रहा है, इस बारे में जब गुलाम हैदर को पता चला तो उसने पाकिस्तानी चैनल को दिए गए एक इंटरव्यू में कहा कि 'सीमा कुछ भी कर सकती है, वो किसी की सगी नहीं, वो यही सब करने वहां गई गई है और इसलिए ही मुझे अपने बच्चों की चिंता हो रही है। मेरे पास मेरे बच्चे आ जाएं, बाती वो जो चाहे वो करे।

Karachi To Noida के लिए लोग हुए क्रेजी

फिलहाल सीमा-सचिन की रीयल लाइफ स्टोरी आगे क्या मोड़ लेगी? ये तो वक्त बताएगा लेकिन दोनों की रील स्टोरी बड़ी तेजी से आगे बढ़ रही है और जिसने लोगों को इसके प्रति काफी उत्सुकता पैदा कर दी है। फिलहाल थीम सॉन्ग ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है और लोगों ने सोशल मीडिया पर काफी अच्छे कमेंट फिल्म के लिए किए हैं और पूरी टीम को बधाई देते हुए तारीफ भी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+