Kanya Vivah Sahayta Yojana: UP सरकार ने बढ़ाई कन्या विवाह सहायता राशि, अब मिलेंगे कितने पैसे?

Kanya Vivah Sahayta Yojana: उत्तर प्रदेश सरकार ने गरीब और श्रमिक परिवारों की बेटियों की शादी से जुड़ी सबसे बड़ी चिंता को कम करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अक्सर आर्थिक तंगी और खर्च के कारण मजदूर वर्ग अपनी बेटियों के विवाह को लेकर परेशान रहता है। शादी जैसे पवित्र अवसर पर जब पैसों की कमी आड़े आती है तो परिवार की खुशी अधूरी रह जाती है।

ऐसे हालात को देखते हुए सरकार ने कन्या विवाह सहायता योजना में बड़ा बदलाव किया है। अब सामूहिक विवाह में शामिल होने वाले जोड़ों को पहले से ज्यादा आर्थिक मदद मिलेगी। इस फैसले से उन परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लौटेगी, जिनके लिए बेटी की शादी किसी भारी जिम्मेदारी से कम नहीं होती।

Kanya Vivah Sahayta Yojana

अब मिलेगा एक लाख रुपये

भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और महिला श्रमिकों को योजना के तहत अब 1 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। पहले सामूहिक विवाह में शामिल जोड़े को कुल 82 हजार रुपये ही मिलते थे, लेकिन अब यह राशि बढ़ाकर सीधा एक लाख रुपये कर दी गई है।
ये भी पढ़ें:

पहले ऐसे दी जाती थी मदद

पहले योजना के तहत विवाह करने वाले जोड़े को 65 हजार रुपये नकद, वर-वधू की पोशाक के लिए 10 हजार रुपये और आयोजनकर्ता को 7 हजार रुपये दिए जाते थे। अलग-अलग हिस्सों में मिलने वाली यह सहायता अब बढ़ाकर एकमुश्त कर दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यह राशि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

सामूहिक विवाह की शर्त

इस योजना का लाभ उन्हीं जोड़ों को मिलेगा जिनकी शादी सामूहिक विवाह कार्यक्रम में होगी। श्रम एवं सेवायोजन विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. एमके शन्मुगा सुंदरम ने बताया कि सामूहिक विवाह में कम से कम 11 जोड़ों का विवाह होना जरूरी है। तभी योजना के तहत आर्थिक मदद दी जाएगी।

गरीब परिवारों को बड़ी राहत

सरकार का कहना है कि यह बदलाव गरीब और श्रमिक परिवारों की बेटियों के विवाह में बहुत मददगार साबित होगा। अक्सर आर्थिक तंगी के कारण ऐसे परिवार अपनी बेटियों की शादी को लेकर परेशान रहते हैं। लेकिन अब एक लाख रुपये की सहायता मिलने से उनका बोझ काफी हद तक कम होगा।

सामूहिक विवाह को बढ़ावा

प्रदेश सरकार का मकसद सिर्फ आर्थिक मदद देना ही नहीं, बल्कि सामूहिक विवाह की परंपरा को भी बढ़ावा देना है। सामूहिक विवाह से न केवल खर्च कम होता है, बल्कि समाज में आपसी सहयोग और एकजुटता का संदेश भी जाता है। यही वजह है कि सरकार ने योजना को और आकर्षक बनाया है।

श्रमिकों के लिए खास योजना

यह योजना केवल उन्हीं लोगों के लिए है जो भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत हैं। यानी इसका सीधा फायदा उन मजदूरों और श्रमिकों को मिलेगा, जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है। सरकार का मानना है कि इससे ऐसे परिवारों को अपनी बेटियों के विवाह में सम्मानजनक सहयोग मिल सकेगा।
ये भी पढ़ें:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+