Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कानपुर में हुआ अजूबा, मरीज के पेट से निकला साबुत स्टील का गिलास

कानपुर। कानपुर में बुधवार को एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। यहां स्थित रामा हॉस्पिटल में मौजूद डॉक्टर 26 जून को उस वक्त सन्न रह गए जब उन्हें पता चला कि जो मरीज अपने पेट दर्द की समस्या लेकर आया है उसके पेट में एक स्टील का गिलास है। एक्स-रे रिपोर्ट में पेट में गिलास होने का पता चलने के बाद डॉक्टरों ने आनन-फानन में बुधवार को ऑपरेशन किया। डॉक्टरों ने पेट चीर कर गिलास बाहर निकाला। ये ऑपरेशन लगभग दो घंटे तक चला। ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों ने इसे रेअर-ऑफ द रेयरेस्ट केस बताया है।

कानपुर के रामा अस्पताल में हुआ ऑपरेशन

कानपुर के रामा अस्पताल में हुआ ऑपरेशन

मामला कानपुर के रामा हॉस्पिटल का है जहां दिबियापुर (औरैया) से आए रामदीन (62) नाम के एक शख्स ने पेट में गिलास होने की बात से सबको चौंका दिया। रामदीन तिर्वा, कन्नौज मेडिकल कॉलेज में गार्ड है। मरीज ने बताया कि 10 दिन पहले बदमाशों ने रामदीन को पीटकर बेहोश करने के बाद लूटा और उसके गुदा द्वार में स्टील का गिलास तली की तरफ से ठूंस दिया था, जो उसके पेट में पहुंच गया था।

बदमाशों ने मारपीट करने के बाद गुदा द्वार में डाल दिया था गिलास

बदमाशों ने मारपीट करने के बाद गुदा द्वार में डाल दिया था गिलास

26 जून को मरीज पेट में दर्द और गुदा द्वार से पस आने की शिकायत लेकर आया। अल्ट्रासाउंड कराने पर पेट में गिलास फंसा होने का पता चला। गिलास आंतों के पास फंसा था। 27 जून को उन्होंने एनेस्थेटिस्ट डॉ. राजीव कुमार, डॉ. अमित डॉ. रोहित, डॉ. आशीष के साथ मिलकर रामदीन का आरपेशन किया। पहले गुदा द्वार से ही गिलास निकालने की कोशिश की, पर एक घंटे के प्रयास में वह असफल रहे। इसके बाद पेट में चीरा लगाकर गिलास निकाला गया।

रेअर ऑफ द रेयरेस्ट केस

रेअर ऑफ द रेयरेस्ट केस

ऑपरेशन करने वाले रामा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के सीनियर सर्जन डॉ. दिनेश कुमार ने इसे रेअर-ऑफ द रेयरेस्ट केस बताया है और इस ऑपरेशन की बड़ी अचीवमेंट बताया है। ऑपरेशन लगभग 2 घंटे तक चला जिसमें मरीज के पेट को चीरकर गिलास बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि वे इसे मेडिकल मैग्जीन में प्रकाशित होने के लिए भेजेंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+