ट्रक में भरकर ले जा रहे थे विदेशों में बेचने, पकड़ने आई पुलिस भी देखकर रह गई दंग

कानपुर। कानपुर के घाटमपुर में एस टी एफ लखनऊ टीम को आज एक बहुत ही बड़ी सफलता हाथ लगी। मुखबिर की सूचना पर एस टी एफ की टीम ने कछुओं की केनोपी से भरे हुए पाँच बोरी और दो बैग से भरा एक ट्रक जहानाबाद रोड क्रासिंग के पास पकड़कर बरामद किया। साथ ही ट्रक चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की।

मुखबिर की सूचना पर मिली बड़ी कामयाबी

मुखबिर की सूचना पर मिली बड़ी कामयाबी

कानपुर घाटमपुर के जहानाबाद रोड क्रासिंग पर आज एस टी एफ टीम को मुखबिर की सूचना पर उस समय एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई जब इटावा के बकेवर से कछुओं की केनोपी से भरा एक लोडर ट्रक घाटमपुर से होकर मालदा जा रहा था। जानकारी के अनुसार कछुओं की इस तस्करी का कारोबार काफी समय से चल रहा था जिसकी सप्लाई मालदा से विदेशों तक मे की जा रही थी।

मालदा ले जाया जा रहा था ट्रक

मालदा ले जाया जा रहा था ट्रक

आज मुखबिर की सटीक सूचना पर एस टी एफ लखनऊ टीम के एस टी एफ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह, एडिशनल एस पी अरविंद चतुर्वेदी, इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना और सर्विलांस की मदद से बकेवर से मालदा जा रहे एक ट्रक को पकड़ा। इसमे पाँच बोरी और दो बैग थे जो कि कछुओं की केलोपी से भरा हुआ था।

मौके से दो तस्कर गिरफ्तार

मौके से दो तस्कर गिरफ्तार

ट्रक को सीज कर दो लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। कछुओं की कुल मात्रा लगभग एक सौ तीन किलो तक बताई जा रही है और जिसकी विदेशों में करोड़ों की कीमत है। वहीं एस टी एफ टीम ने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान अन्य मुख्य आरोपियों तक पहुंचने के लिए शिकंजा कस रही है।

ये भी पढ़ें- एक साल पहले महिला से की थी रेप की कोशिश, अब जाकर पुलिसवालों पर दर्ज हुआ मुकदमा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+