कानपुर: गटर में मिला नवजात का शव, क्रिकेट खेल रहे बच्चों ने बताया
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर के थाना कल्याणपुर क्षेत्र के शारदा नगर इलाके में नवजात का शव गटर में पड़ा होने की सूचना मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। ये सूचना इलाके में जंगल में आग की तरह फैली। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

मामला कानपुर के शारदा नगर इलाके का है, जहां बच्चे बॉल खेल रहे थे। तभी उनकी बॉल पास के खुले गटर में चली गई। बॉल निकालने पहुंचे बच्चों ने जब अंदर देखा तो चीख कर भागे और परिजनों को सूचना दी। बच्चों द्वारा बताई बात के बाद जब परिजन गटर के पास पहुंचे तो देखा अंदर नवजात बच्चे का शव पड़ा है। शव देखकर पहले तो बच्चे सहम गए फिर बाद में उन्होंने शव पड़े होने की सूचना 100 नंबर पर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात के शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।












Click it and Unblock the Notifications