कूड़े में पड़े नवजात का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जांच में निकला ये
कानपुर। देश में अभी तक नवजात लड़की को फेंकने के मामले सामने आते रहे हैं लेकिन कानपुर में एक माँ ने अपने नवजात बेटे को कूड़े के ढेर में फेंक दिया। कूड़े में पड़े नवजात के शव को आवारा कुत्ते नोंचने का प्रयास कर रहे थे, उसी दौरान कुछ लोगों की नजर पड़ी और उन्होंने कुत्तों को भगा दिया। एक लड़के ने कूड़े में पड़े नवजात के शव का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कानपुर के जूही थाना क्षेत्र में बने कूड़ा घर में कुछ आवारा कुत्ते एक कपड़े में लिपटे नवजात के शव को नोंचने का प्रयास कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने जब इस नज़ारे को देखा तो उन्होंने कुत्तों को भगा दिया जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई लेकिन जब काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो एक लड़के ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल नवजात के शव को किसने और किन कारणों से कूड़े के ढेर में फेंक दिया अभी इसकी जानकारी नहीं हुई है। लेकिन यंहा पर यह सवाल जरूर खड़ा होता है कि ऐसा जुर्म करने वालो की तलाश क्यों नहीं की जाती जो बेटा और बेटी में अंतर समझ इंसानियत को शर्मशार करने वाली ऐसी घटनाओ को अंजाम देते है।












Click it and Unblock the Notifications