'अगर शादी नहीं की तो टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा', कानपुर में श्रद्धा हत्याकांड जैसी धमकी, आरोपी गिरफ्तार

'अगर शादी नहीं की तो टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा', कानपुर में श्रद्धा हत्याकांड जैसी धमकी, आरोपी गिरफ्तार

Uttar Pradesh Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड जैसे कृत्य करने की धमकी दी है। कानपुर में शादी के प्रस्ताव को ठुकराने पर एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक 17 वर्षीय लड़की को जान से मारने की धमकी दी है। नाबालिग के शादी के प्रस्ताव ठुकराने के बाद व्यक्ति ने उसे टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी है। पुलिस ने फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मोहम्मद फैज के रूप में पहचाने जाने वाला आरोपी कथित तौर पर नाबालिग को उससे शादी करने के लिए मजबूर कर रहा था लेकिन 17 वर्षीय लड़की ने उसने उसके प्रस्ताव को खारिज कर दिया। रिजेक्शन से नाराज होकर उसने लड़की को धमकाते हुए कहा, "अगर शादी नहीं हुई तो मैं तुम्हारे टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा।"

स्कूल तक पीछा करता था आरोपी

स्कूल तक पीछा करता था आरोपी

मोहम्मद फैज के रूप में पहचाने जाने वाला आरोपी कथित तौर पर नाबालिग को उससे शादी करने के लिए काफी दिनों से मजबूर कर रहा था। लेकिन वो बार-बार उसका प्रस्ताव ठुकरा रही थी। लड़की के परिवार ने पुलिस को बताया कि मोहम्मद फैज लड़की का स्कूल तक पीछा करता था और उसे बार-बार प्रताड़ित करता था। उन्होंने फैज को समझाने की भी कोशिश की लेकिन उसने लड़की को परेशान करना बंद नहीं किया, उससे बार-बार शादी करने के लिए कह रहा था।

लड़की के परिवार ने पुलिस में की शिकायत

लड़की के परिवार ने पुलिस में की शिकायत

इसके बाद लड़की के परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया और मोहम्मद फैज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसमें लड़की की जान को खतरा बताया गया। शिकायत के आधार पर नौबस्ता पुलिस ने फैज के चमनगंज स्थित आवास पर छापेमारी की. जब अधिकारी पहुंचे, तो फैज का परिवार पुलिस से भिड़ गया, जिससे उन्हें और अधिकारियों को मौके पर बुलाना पड़ा। फैज को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस ने क्या कहा?

एसीपी नौबस्ता अभिषेक कुमार पांडे ने इंडिया टुडे को बताया कि 16 अक्टूबर को मोहम्मद फैज के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार, फैज ने नाबालिग लड़की के प्रस्ताव को ठुकराने के बाद उसे जान से मारने की लगातार धमकी दे रहा था। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+