VIDEO: बुजुर्ग किसान दंपति को लेखपाल ने गाली देकर भगाया, इस बीजेपी नेता ने हड़प रखी है जमीन

कन्नौज। यूपी के कन्नौज जिले में एक लेखपाल का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें लेखपाल परशुराम वर्मा फरियादी बुजुर्ग दंपति को जमकर हड़काते हुए व अभद्र भाषा का प्रयोग करते दिख रहा है। इस मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई है लेकिन मामला लेखपाल और भाजपा नेता के विरुद्ध है इसलिए अभी तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

kannauj lekhpal abused the old farmer couple video goes viral

दरअसल, मामला सौरिख थाना क्षेत्र का है। यहां पीड़ित बुजुर्ग शिवकुमार गुप्ता व उसकी पत्नी सरोज गुप्ता ने अपनी पैतृक जमीन को भाजपा नेता दिनेश गुप्ता ने धानमील वालों को किराए पर दी थी। दिनेश गुप्ता ने उनसे एक बीघा जमीन बैनामा करा ली लेकिन दिनेश गुप्ता उनकी और जमीन पर कब्ज़ा करने लगा। इस बात की शिकायत लेकर बुजुर्ग दंपति न्याय पाने के लिए गए थे। बुजुर्ग दम्पति सौरिख थानाध्यक्ष के सामने बैठे लेखपाल से जमीन की नाप-जोप कराकर न्याय मांग रहे थे। उसी समय लेखपाल परशुराम राम वर्मा भड़क गया कहने लगा, 'मैं क्यों जाऊं पुलिस लेकर, तुमको मरना है तुम मरो जाकर।' बुजुर्ग महिला लेखपाल की इस भाषा से डर गई।

kannauj lekhpal abused the old farmer couple video goes viral

हैरान कर देने वाली बात यह रही कि जिस समय लेखपाल बुजुर्ग दम्पति से अभद्र भाषा में बात कर रहा था थानाध्यक्ष सामने ही बैठे थे। उन्होंने लेखपाल को रोकने तक की कोशिश नहीं की। अब जिले के आलाधिकारी इस मामले से पल्ला झाड़ रहे हैं। अधिकारियों के पल्ला झाड़ने से एक बात तो साफ हो जाती है कि योगी की सरकार में जनता का कोई पुरसाहाल नहीं है। आपको ये भी बता दें कि जिस दिनेश गुप्ता पर पीड़ित बुजुर्ग आरोप लगा रहे हैं व बीजेपी का दबंग नेता है। अभी पिछले साल इसी राइस मिल से हजारों की संख्या में सरकारी अनाज से भरी बोरियों को जिला प्रसासन ने पकड़ा था। दबंग बीजेपी नेता होने के कारण लेखपाल परशुराम वर्मा उनकी भाषा बोल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+