Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

यूपी के इस गांव में निकले मटके में भरे सोने के सिक्के, जेबों में भरकर भागे मजदूर

कन्नौज। यूपी के कन्नौज जिले में दो जगहों पर खुदाई के दौरान प्राचीन सिक्के निकलने की खबर आई है। ये सिक्के सोने के थे। सूचना मिलते ही उस इलाके में मानों हड़कम्प मच गया। देखते ही देखते हजारों संख्या में लोग वहां मौजूद हो गए। सिक्कों को देखकर आस-पास के लोगों में शोर मच गया। इसकी भनक पुलिस को लगते ही वह भी वहां पहुंच गई। लोग सोने के ये सिक्के ले पाते इसके पहले ही पुलिस ने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया। अब इन सिक्कों की जांच की जा रही है।

kannauj gold coins found from land during digging

कन्नौज के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पछायेंपूर्वा निवासी सियाराम पुत्र नन्हें के खेत में बिजय बहादुर व रीनू अपना मकान बनवा रहे थे कि तभी अचानक उनके मकान में एक पुरातन सम्पदा के सिक्कों से भरी मटकी निकली जिसको देखते ही हड़कम्प मच गया। जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। अनुमाान के अनुसार उसमें करीब 300 सोने के सिक्के थे। यह सूचना जंगल में आग की तरह देखते ही देखते पूरे इलाके में फैल गई। ये सूचना पाकर पुलिस में तुरंत वहां पहुंच गई। वहां पहले से लोगों का अपार हुजूम लगा हुआ था। पुलिस ने तुरंत ही वह सिक्के अपने कब्जे में ले लिए। लोगों के अनुसार शुरूआत में मटके से बाहर मिले कुछ सिक्कों को खुदाई कर रहे मजदूरों ने चुपचाप अपने पास रख लिया।

प्रतीत हो रहे मुगलकाल के सिक्के हैं ये

खुदाई के दौरान एक मटकी में निकले पुरातन सम्पदा के सिक्के मुग़ल कालीन के बताये जा रहे हैं। इन सिक्कों में अरबी फारसी भाषा में लिखा कुछ लिखा नजर आ रहा है। पुलिस इन सिक्कों से संबंधित हर जानकारी के लिए इसकी तह में जाने में जुट गई है। पुलिस ने मकान मालिक को भी हिरासत में लेकर पूछ्ताछ कर रही है जिससे इन सिक्कों के बारे में सही जानकारी मिल सके।

तिर्वा में भी सोने के सिक्के देख मचा हड़कंप
इसके पहले कस्बे के तिर्वागंज स्थित सर्राफा वाली गली में सेठ मन्नी लाल के धर्मशाला में दीवार की खुदाई की जा रही थी। दीवार काफी मोटी थी, जिससे तीन से चार मजदूरों को लगाया गया था। खोदाई के दौरान दीवार में एक अलमारी दिखाई दी। मजदूरों ने अलमारी खोली तो उसमें सोने के 10 सिक्के निकले। मजदूर आपस में सिक्के बांट पाते उससे पहले ही कोतवाली प्रभारी आमोद कुमार को को भनक लग गई। वह तुरंत ही मौके पर पहुंचे और मजदूरों से पूछताछ करने के बाद सभी सिक्के बरामद कर लिए। इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक को दी गई। पुलिस अधीक्षक किरीट राठौड़ ने सिक्कों को पड़ताल के लिए मंगवा लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सिक्के पुरातत्व विभाग को सौंपे जाएंगे। इसकी पड़ताल होगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+